फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Religious Conference

एक मंच पर हर-हर महादेव और अल्लाह-हू-अकबर गूंजे 

Mon, 23 May 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 23 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Religious Conference
कवाल गांव में हुए सर्व धर्म सम्मेलन में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
जानसठ क्षेत्र के  कवाल गांव में रविवार को भाकियू भानू की ओर से सर्वधर्म एकता सम्मलेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता मास्टर श्यौराज सिंह ने सभी धर्मो के लोगों को एक साथ मंच पर बैठाकर पुरानी कड़वाहट को दूर कराया। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें समाज में एक साथ रहकर जिंदगी में मिठास घोलनी चाहिए, तभी हम देश और अपने समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकते है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि तरक्की के लिए आपसी सौहार्द कायम रखना बहुत जरूरी है। सामाजिक संगठन जहां आपसी भाईचारें को जोड़ने का काम करते है।
विज्ञापन


वही राजनैतिक पार्टियां जातिवाद, धर्मवाद आदि के नाम पर लोगों को आपस में लड़वाकर अपनी राजैनितक पूर्ती करती हैं।  हमें इन सब से दूर रहना चाहिए। इस दौरान ग्रामीणों ने कवाल गांव पर लगे दंगे के कलंक को धोने के लिए हर संभव प्रयास करने व भविष्य में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम में हर वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजन में सुहैल अरशद का सहयोग रहा। इस दौरान चौधरी अवनीत पंवार,  नुकुल अहलावत, महेंद्र सैनी,  रहीश अब्बास,  कुलदीप,  योगेंद्र राठी,  कुंवरपाल सिंह,  दुष्यंत सिंह,  रूखसाना, जुबेर अख्तर, अरशद, शाहआलम, अरुण, अजय आदिम मौजूद रहे। कार्यक्रम प्रशासन की भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। सीओ जगदीश सिंह व इंस्पेक्टर अजयपाल गौतम पीएसी बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed