{"_id":"62d458c40fa4a7560c3ca289","slug":"relief-from-rain-maximum-temperature-dropped-by-4-4-degrees-muzaffarnagar-news-mrt5974118149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से राहत, 4.4 डिग्री गिरा दिन का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से राहत, 4.4 डिग्री गिरा दिन का तापमान
विज्ञापन
- 6.6 मिमी हुई बारिश जिले में, फसलों के लिए लाभकारी
- गर्मी अधिक होने के कारण लोगों को झेलनी पड़ रही थी दुश्वारियां
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। सावन के महीने में बादल बरसे तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिन के तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिनभर बादल छाए रहे। जिले में 6.6 मिमी बरसात हुई है।
रविवार सुबह धूप खिलने से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हुई, जबकि कहीं सिर्फ बूंदाबांदी हुई है। शनिवार को दिन का तापमान 37.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जबकि रविवार को दिन का तापमान 32.8 डिग्री तक गिर गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
-----------------------
फसलों के लिए भी बारिश अच्छी
बारिश फसलों के लिए भी अच्छी साबित होगी। जिला कृषि अधिकारी जसवीर तेवतिया का कहना है कि गन्ना, धान और चार समेत अन्य फसलों को इस बारिश से लाभ होगा।
-----------------------
कांवड़ियों को भी मिली राहत
हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों को भी बारिश से राहत मिली। गर्मी कम होने से शिवभक्तों का सफर आसान हुआ।
-----------------------
जहां बारिश अधिक, वहीं जलभराव
देहात क्षेत्र के पुरकाजी, सिसौली, भौराकलां, भोपा क्षेत्र में अधिक बारिश हुई। जगह-जगह जलभराव होने से परेशानी का सामना करना पड़ा।