फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Relief from heat when it rains

बरसात होने पर गर्मी से मिली राहत

Wed, 16 Jun 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Relief from heat when it rains
बरसात होने पर गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अचानक हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार शाम को तेज हवा के साथ बरसात हुई। इस दौरान शहर की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। बरसात फसलों के लिए भी लाभदायक बताई गई है।
मंगलवार को दिन में तेज गर्मी और धूप रही। जिस कारण उमस भरी गर्मी से लोग हाल बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 35.0 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शाम छह बजे अचानक मौसम बदला। पश्विम की ओर से काले बादल घिर के आए। जिससे अंधेरा छा गया। इसके बाद हवा के साथ तेज बारिश हुई। शहर में करीब 15 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इस दौरान विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। तेज हवा के साथ बरसात होने से लोगों को गरमी से राहत मिली। बरसात के बाद मौसम भी सुहावना हो गया। बरसात के रुकने के आधे घंटे बाद शहर की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। जिला कृषि रक्षा अधिकारी पवन विश्वकर्मा ने बताया कि यह बारिश फसलों के लिए लाभकारी रहेगी।
विज्ञापन

चंद मिनटों की बारिश से सड़के हुई जलमग्न
खतौली। कस्बे में हुई बारिश से कुछ देर में ही सड़के जलमग्न हो गई। पालिका द्वारा बरसात से पहले की गई जल निकासी की व्यवस्था की पोल खुल गई। जीटी रोड सहित बाजारों में नाले चोक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर भर गया। गंदे पानी से होकर राहगीरों को निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा। बैंकों के बाहर गंदा पानी भरने के कारण बैंक कर्मचारियों को भी हाथों में जूते, चप्पल लेकर पानी से निकलना पड़ा। कुछ लोग अपनी दुकानों पर बैठकर सड़क से पानी उतरने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed