फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Relief for students deprived of scholarships; portal reopened.

Muzaffarnagar News: छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थियों के लिए राहत, दोबारा खुला पोर्टल

Fri, 04 Sep 2026 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Relief for students deprived of scholarships; portal reopened.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रह गए जिले के विद्यार्थियों को शासन ने राहत दी है। विभिन्न तकनीकी एवं अन्य कारणों से लंबित रह गए पात्र विद्यार्थियों के आवेदनों के निस्तारण के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल को दोबारा खोलने और संबंधित प्रक्रिया पूरी करने की समय-सारिणी जारी की गई है।
समाज कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि गत वर्ष विभिन्न कारणों से बहुत से विद्यार्थी छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रह गए थे। बहुत से विद्यार्थियों के सामने शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालय स्तर पर मास्टर डाटा लॉक होने, आवेदन में त्रुटिपूर्ण डाटा अपलोड होने, संस्थान स्तर पर आवेदन लंबित रहने, पीएफएमएस से संबंधित समस्याओं, भुगतान असफल होने जैसी तकनीकी समस्याएं आई थी। ऐसे मामलों में पात्र विद्यार्थियों को लाभ दिलाने के लिए शासन ने पुनः कार्रवाई की अनुमति दी है।
विज्ञापन

---------------
सितंबर माह से शुरू की गई प्रक्रिया
समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जारी समय-सारिणी के अनुसार विभिन्न चरणों में पोर्टल खोला जा रहा है। संस्थानों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्धारित अवधि में लंबित आवेदनों का सत्यापन, डाटा संशोधन, आवेदन अग्रसारित करने और भुगतान संबंधी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उन्होंने बताया कि एक से सात सितंबर तक प्रारंभिक स्तर पर संबंधित डाटा एवं आवेदन संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दो से आठ और तीन से नौ सितंबर के बीच संबंधित अधिकारियों एवं संस्थानों की ओर से आवेदन अग्रसारण की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed