फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Relationship was built by breaking the wall, distance became from the murder

Muzaffarnagar News: दीवार तोड़ कर बनाया था रिश्ता, हत्याकांड से बन गई दूरी

Fri, 12 May 2023 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Relationship was built by breaking the wall, distance became from the murder
गांव इलाबास में रोते बिलखते मृतक किसान के परिजन।
राजबीर पाल की हत्या से दोनों घरों के रिश्ते तार तार हुए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव इलाहाबास निवासी राजबीर और युवक अंकित उर्फ चंकित के परिवारों में बहुत मिलनसारी थी। मगर, इस हत्याकांड ने दोनों घरों के रिश्ते तार तार कर दिए।
गांव इलाहाबास में पड़ोसी युवक अंकित उर्फ चंकित पर किसान राजवीर पाल की हत्या करने का आरोप लगा है। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच में घनिष्ठ संबंध थे। एक दूसरे के सुख दुख में साथ रहते थे। आने जाने के लिए दोनों परिवारों के बीच दीवार भी रास्ता नहीं रोक पाई थी। दोनों परिवारों के संबंध इस प्रकार के थे कि दीवार तोड़ कर आने जाने के लिए रास्ता बना रखा था। मगर, युवक की इस हरकत ने दोनों परिवारों को तबाह कर दिया। ग्रामीणों की माने तो हर सुख दुख में साथ रहने वाले परिवार जुदा हो गए है।
विज्ञापन

--
गंगा में नहाते समय युवक की मौत मोरना । थाना ककरौली क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी 42 वर्षीय मनोज शुकतीर्थ स्थित गंगा में स्नान करने गया था, जहां वह गहरे पानी में डूब गया। गंगा घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने मनोज को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची भोपा पुलिस ने व्यक्ति को एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी भोपा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी ने बताया कि परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक पर चाकू से हमला
मीरापुर। मोहल्ला कबुलपुरा निवासी शुभम भड़ाना बृहस्पतिवार की शाम बाजार में कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया गया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत के चलते जानसठ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके पिता महकार भड़ाना ने बताया कि आरोपी युवक उसके बेटे को लगातार धमकी दे रहे थे। पुलिस को शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को भी शिकायत करने गए गए थे। लौटते वक्त हमला किया गया। शुभम के पेट में चाकू लगने से वह गंभीर घायल हो गया है। उधर, पुलिस का कहना हैं कि मामले में तहरीर नहीं आई है।

देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
भोपा। भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पति के दूसरे महिला से अनैतिक संबंध है। इसी के चलते उसे परेशान करता रहता है। ससुराल वाले भी अतिरिक्त दहेज की मांग करते चले आ रहे है। दो माह से अपने मायके में रह रही थी। छह दिन पूर्व उसका पति उसे ससुराल ले आया। आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सास-ससुर व पति को बताने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की। गला दबाकर उसे मारने का प्रयास किया। सूचना देने पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे। विवाहिता ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


गोकशी की सूचना पर दौड़ी पुलिस
खतौली। गांव नंगला रूद्र में गोकशी की सूचना मिलने पर पुलिस दौड़ पड़ी। पुलिस ने बताए गए स्थान पर जांच पड़ताल की तो सूचना झूठी पाई गई। झूठी सूचना दिए जाने के विरोध में प्रधान के साथ ग्रामीण थाने पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि कुछ दिन पूर्व गांव में मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। आशंका व्यक्त कर कहा कि इसी के चलते पुलिस को झूठी सूचना दी गई है। गांव को बदनाम करने की साजिश है। ग्रामीणों ने झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed