{"_id":"6af711dfe0fc2332c805be50","slug":"objection-raised-regarding-investigation-report-fresh-complaint-filed-against-dental-hygienist-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-185174-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जांच रिपोर्ट पर आपत्ति, डेंटल हाईजेनिस्ट के खिलाफ फिर शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जांच रिपोर्ट पर आपत्ति, डेंटल हाईजेनिस्ट के खिलाफ फिर शिकायत
विज्ञापन
- डेंटल हाईजेनिस्ट पर शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने सहित विभिन्न गंभीर आरोप लगाने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याणदेव राजकीय जिला चिकित्सालय के दंत विभाग में तैनात डेंटल हाईजेनिस्ट संजीव कुमार लांबा के खिलाफ लगाए गए आरोपों के मामले में दोबारा जांच कराने की मांग उठी है। शिकायतकर्ता ने सीएमएस डॉ. भुजवीर सिंह को प्रार्थना पत्र देकर पूर्व में गठित जांच समिति की रिपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए किसी सक्षम अधिकारी से नए सिरे से जांच कराने की मांग की है।
जिला चिकित्सालय के परामर्शदाता (दंत) डॉ. नीरज कुमार ने सीएमएस को प्रार्थना पत्र देकर डेंटल हाईजेनिस्ट पर शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने सहित विभिन्न गंभीर आरोप लगाए थे। यह भी आरोप था कि 26 सितंबर को अभद्र भाषा का भी प्रयोग करते हुए उन्हें जान से मारने और भविष्य में देख लेने की धमकी दी गई थी।
शिकायत के बाद जांच के लिए वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. शैलेश जैन को समिति का अध्यक्ष और एक अन्य वरिष्ठ परामर्शदाता एवं चीफ फार्मासिस्ट भूपेंद्र सिंह पंवार को सदस्य नामित किया गया था। शिकायतकर्ता का कहना है कि कमेटी ने कई बिंदुओं पर जांच ही नहीं की।
विज्ञापन
परामर्शदाता ने सीएमएस से फिर से जांच की मांग की। डेंटल हाईजेनिस्ट संजीव लांबा का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं, वह तो चिकित्सकों के लिए वर्षों से लड़ाई लड़ते आए हैं। प्रत्येक जांच में वह निर्दोष साबित होंगे।
सीएमएस डॉ. भुजवीर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास भी किया जा चुका है। शिकायतकर्ता चिकित्सक की मांग पर सीएमओ को पत्र लिखकर नई जांच समिति गठित करने का अनुरोध किया गया है। नई जांच समिति की रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाएगी।