{"_id":"6af714f42a537f66390bc27e","slug":"five-members-of-a-mobile-theft-gang-arrested-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-185189-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर में मोबाइल चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का शहर कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद करने के साथ ही चोरी और लूट के कुल 12 मोबाइल फोन, दो अवैध चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।
एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को शहर कोतवाली पुलिस जगदीश पांचाल वाली गली के अंदर मार्केट में चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस ने चार युवकों और एक बाल अपचारी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके अलावा चोरी और लूट के अन्य 11 मोबाइल भी मिले। कुल 12 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष निवासी शामली स्टैंड चौकी क्षेत्र, कन्हैया पाल निवासी आनंदपुरी, विक्की उर्फ गोलू एवं राजन निवासी रामपुरी के रूप में हुई है। इनके साथ एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया है।