फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Reiterated the demand to open a window for refund of the amount sunk in chit fund companies

Muzaffarnagar News: चिटफंड कंपनियों में डूबी रकम वापसी के लिए खिड़की खोलने की मांग दोहराई

Tue, 18 Apr 2023 06:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
Reiterated the demand to open a window for refund of the amount sunk in chit fund companies
व्यापारियों ने डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चिटफंड कंपनियों और मल्टी स्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटियों में डूबी रकम को वापस दिलाने के लिए व्यापारी संगठन ने खिड़की खोले जाने की मांग को दोहराया। कलक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी को ज्ञापन भी सौंपा।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल ने कहा कि चिटफंड कंपनियों आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी, पीएसीएल, सहारा इंडिया परिवार, कल्पतरु, एग्रीकल्चर एग्रोटेक, गोल्डन फॉरेस्ट, साईं प्रसाद, साईं प्रकाश, बाइक बोट आदि कंपनियों में डूबी रकम को वापस पाने के लिए कलक्ट्रेट में खिड़की खोली जाए। प्रदेश मंत्री संजय मित्तल ने कहा कि अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी कानून 2019 का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएं। शासन-प्रशासन और बड्स एक्ट 2019 के अंतर्गत नियुक्त सक्षम अधिकारी ठगी पीड़ितों का भुगतान आरंभ करें। साथ ही सोसाइटीज के खिलाफ बड्स एक्ट 2019 के तहत ठगी एवं धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज कराए जाएं।
विज्ञापन


डीएम ने सभी निवेशकों और एजेंटों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही जल्द ही शासनादेश के अनुसार खिड़की खोलने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर महेश चौहान, जयपाल, डॉ. पुनीत सिंघल, नीरज बंसल, अंशुमन अग्रवाल, सोमदत्त रोहेला और केतन कर्णवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed