फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Registration of PG classes will be done till October 5

सहारनपुर विवि में प्रवेश के लिए पांच अक्तूबर तक होंगे पीजी कक्षाओं के पंजीकरण

Sun, 25 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Registration of PG classes will be done till October 5
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर ने परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि पांच अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दी है। पहले अंतिम तिथि 25 सितंबर घोषित की गई थी। स्नातक कक्षाओं के नतीजों में देरी की वजह से पंजीकरण तिथि बढ़ाई गई है।
मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक एवं चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक ने बताया की परास्नातक, एमएड, एलएलएम, बीपीएड, एमपीएड स्तर के सभी पाठ्यक्रमों में सत्र 2022-23 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण चल रहे हैं। विवि ने पहले 25 सितंबर आखिरी तिथि तय की थी। मगर, स्नातक की विभिन्न कक्षाओं के नतीजे देरी से आने के कारण अब परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि पांच अक्तूबर कर दी गई है।
विज्ञापन

आज से एसडी में प्रवेश के लिए खेल कोटे के ट्रायल
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर स्थित मां शाकंभरी विश्वविद्यालय में खेल कोटे के प्रवेश के लिए ट्रायल 25 से 27 सितंबर तक एसडी डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर में किए जाएंगे। प्रवेश समन्वयक डॉ. नरेश कुमार मलिक ने बताया कि जो अभ्यर्थी खेल कोटे से प्रवेश चाहते हैं, उनका ट्रायल में भाग लेना अनिवार्य है। 25 सितंबर को फुटबाल, हॉकी, क्रिकेट, कबड्डी, सर्किल कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, टेबिल टेनिस, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, बेसबॉल, सॉफ्टबॉल, आर्चरी, एयर राइफल, एयर पिस्टल और लॉन टेनिस के ट्रायल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed