फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Registration in University till 16th and admission from 26th July

Muzaffarnagar News: विवि में अब 16 तक पंजीकरण और 26 जुलाई से प्रवेश

Tue, 11 Jul 2023 04:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 04:54 PM IST
विज्ञापन
Registration in University till 16th and admission from 26th July
- कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पंजीकरण की तिथि को किया गया विस्तारित
विज्ञापन







अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय सहारनपुर ने स्नातक विषयों के सभी पाठ्यक्रमों की पंजीकरण तिथि 16 जुलाई तक बढ़ा दी है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। पहली मेरिट की प्रवेश प्रक्रिया 26 जुलाई से आरंभ हो जाएगी।

विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक एवं चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 10 जुलाई तय की गई थी, लेकिन कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रवेश प्रक्रिया में परेशानी है। ऐसे में अब ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 16 जुलाई तक बढ़ा दी है। महाविद्यालयों में फार्म जमा करने की अंतिम तिथि अब 18 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए महाविद्यालयों में पंजीकरण करना जरूरी है, इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। कॉलेज अपने यहां पंजीकरण की सूचना यूनिवर्सिटी को उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद मेरिट जारी की जाएगी। पहली मेरिट के प्रवेश 26 जुलाई से आरंभ हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed