फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Regardless of the decision, farmers will travel to Delhi on 25th: Tikait

फैसला चाहे जो आए, 25 को दिल्ली कूच करेंगे किसान : टिकैत

Mon, 18 Jan 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Regardless of the decision, farmers will travel to Delhi on 25th: Tikait
सिसौली में आयोजित पंचायत को संबोधित करते भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भौराकलां/सिसौली (मुजफ्फरनगर)। भारतीय किसान यूनियन की सिसौली स्थित किसान भवन पर हुई मासिक पंचायत में 25 जनवरी को ट्रैक्टर पर दो-दो तिरंगे लगाकर दिल्ली कूच करने का निर्णय लिया गया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने सभी दल व संगठनों को आपसी मतभेद मिटाकर कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में सहयोग देने का भी आह्वान
विज्ञापन

कस्बा सिसौली स्थित किसान भवन पर रविवार को हुई भाकियू की मासिक किसान पंचायत में कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि कहा कि 19 जनवरी को किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच बैठक होनी है, जिसमें फैसला चाहे कुछ भी रहे, जनपद के किसान 25 जनवरी को दिल्ली जरूर जाएंगे, क्योंकि अब यह लड़ाई दिल्ली में बैठे जिद्दी राजा और प्रजा के बीच की बन चुकी है।
विज्ञापन

कहा कि नई दिल्ली में एक जिद्दी शासक है, जो पिछले 54 दिन से कड़कड़ाती ठंड में धरने पर बैठे किसानों से बात करने की जहमत तक नहीं उठा रहे हैं। किसान आंदोलन में 60 से अधिक किसान शहीद हो चुके हैं, लेकिन जिद्दी राजा ने अब तक इस पर अफसोस तक नहीं जताया। संचालन अजय खतियान और अध्यक्षता विजयपाल सोरम ने की। मौके पर गौरव टिकैत, धीरज लाटियान, विशाल बालियान, राजीव बालियान, भंवर सिंह, रविंद्र राणा, दरियाव सिंह, रेसपाल समेत काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed