{"_id":"64de2bcfbf9c5f912e0c0cec","slug":"reduced-water-in-ganges-and-solani-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-5676-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गंगा और सोलानी में कम हुआ पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गंगा और सोलानी में कम हुआ पानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर/पुरकाजी/मोरना। गंगा बैराज पर पिछले कई दिनों से हरिद्वार से आ रहे अत्यधिक पानी के कारण बढ़ रहा जलस्तर घटने लगा है। गांव जीवनपुरी और रामपुर ठकरा में भी भरा हुआ गंगा का पानी अब काम हो गया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है
बैराज का जलस्तर दो दिन पहले अत्यधिक बढ़ जाने के कारण गंगा का पानी क्षेत्र के गांव जीवनपुरी व रामपुर ठकरा में घुस गया था। गंगा बांध पर भी कटान शुरू हो गया था। बृहस्पतिवार को गंगा के पानी में काफी गिरावट देखने को मिली। उधर, पुरकाजी खादर क्षेत्र की सोलानी नदी का जल स्तर कम होने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की। क्षेत्र के गांव रामनगर, रजकल्ला पुर, रतन पुरी, शेरपुर नगला, चमारावाला, सुहेली के ग्रामीणों को राहत मिली है। बृहस्पतिवार को सोलानी नदी में पानी कुछ कम होने से ग्रामीणों ने राहत तो महसूस की। मगर गांवों की गलियों व रास्तों पर पानी जमा होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नाविक नहीं आया, ग्रामीणों ने खुद चलाई नाव
पुरकाजी। सोलानी नदी पर प्रशासन द्वारा लगाई गई नाव का नाविक नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। छात्र जहां समय से स्कूल नहीं पहुंच पाए, वहीं अपने गंतव्य व पर जाने वाले ग्रामीण भी घंटों तक परेशान रहे। ग्रामीणों ने बताया कि जिसकी शिकायत क्षेत्रीय लेखपाल से की गई थी। काफी देर बाद क्षेत्र के ही एक अन्य युवक द्वारा नाव चलाकर ले जाने से ग्रामीण सोलानी नदी पार कर पाए। नायब तहसीलदार मनोज कुमार का कहना है कि लेखपाल को नाव पर एक अन्य व्यक्ति की ड्यूटी लगाने के निर्देश दे दिए गए है।