फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Recovery notices will be issued in the names of 30 Gram Pradhans and Secretaries.

Muzaffarnagar News: 30 ग्राम प्रधान और सचिव के नाम जारी होगी रिकवरी

Fri, 08 May 2026 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Recovery notices will be issued in the names of 30 Gram Pradhans and Secretaries.
मुजफ्फरनगर। विकास कार्यों का हिसाब नहीं देने पर जिला पंचायत राज विभाग की ओर से 96 ग्राम प्रधान और सचिवों को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज जमा कराने के निर्देश दिये गए थे।
विज्ञापन

चेतावनी दी गई थी कि एक सप्ताह में ऐसा न करने पर उनके विरुद्ध रिकवरी जारी कर दी जाएगी। नोटिस के सापेक्ष 66 ग्राम प्रधान और सचिवों की ओर से आवश्यक दस्तावेज जमा कराए गए हैं। जबकि 30 ग्राम प्रधान और सचिवों पर रिकवरी की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2021-22 और 2022-23 के दौरान जनपद में कराए गए विकास कार्यों का विभागीय ऑडिट कराया गया था। इस दौरान 96 ग्राम प्रधान और सचिव की ओर से विभिन्न विकास कार्य संबंधी दस्तावेज विभागीय पोर्टल पर अपलोड नहीं कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी रेनु श्रीवास्तव की ओर से ऐसे सभी ग्राम प्रधान और तत्कालीन सचिवों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में विकास कार्यों से जुड़े दस्तावेज उनके कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि करीब 66 प्रधान और सचिव की ओर से आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए हैं। बताया कि ब्यौरा नहीं देने वाले ग्राम प्रधान और तत्कालीन सचिवों के विरुद्ध भू-राजस्व के माध्यम से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed