फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Reconciliation of dispute between girl students and classmate

Muzaffarnagar News: छात्राओं और सहपाठी के बीच विवाद का सुलहनामा

Wed, 09 Aug 2023 07:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 07:22 PM IST
विज्ञापन
Reconciliation of dispute between girl students and classmate
थाने में तहरीर देकर दोनों पक्षों ने आरोपों को लिया वापस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। इंटर कॉलेज में छात्राओं और सहपाठी के बीच सुलहनामे के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर में लगाए आरोपों को वापस ले लिया है।
इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली दो छात्राओं के परिजनों ने दूसरे गांव के सहपाठी छात्र पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। छात्र पर कार्रवाई ही मांग करते हुए मंगलवार को परिजनों ने हंगामा किया था। प्रधानाचार्य ने मामले में अनुशासनहीनता के मद्देनजर दोनों छात्राओं और उनके सहपाठी के नाम काट दिए थे।
विज्ञापन

इससे पूर्व छात्र ने दूसरे पक्ष के युवकों पर मारपीट का आरोप लगाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने कॉलेज के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। प्रथमदृष्टया छानबीन में छेड़छाड़ का आरोप संदिग्ध पाते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में विद्यार्थियों के हितों को देखते हुए दोनों गांवों के जिम्मेदार लोगों ने आपस में बैठकर विवाद का हल तलाशा। सहमति बनने पर बुधवार को मामले में समझौता होने की बात लिखकर पुलिस काे सौंपा। साथ ही दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ लगाए आरोपों को वापस ले लिया। भरोसा दिया कि भविष्य में कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। कस्बा प्रभारी ने बताया विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए दोनों पक्षों में सुलहनामा हो गया है। इस संबंध में कॉलेज के प्रधानाचार्य को अवगत करा दिया है।


अभिभावकों के विद्यालय आने पर लेंगे फैसला : प्रधानाचार्य
इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया दोनों छात्राओं और एक छात्र का नाम अनुशासनहीनता में काटा था। यदि सुलहनामा हो गया है तो अभिभावकों को कॉलेज में बुलाकर बातचीत की जाएगी। विद्यार्थियों के हित में निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed