फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ready market for Dhanteras

धनतेरस के लिए तैयार बाजार

Thu, 12 Nov 2020 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ready market for Dhanteras
गारमेंट की दुकान पर कपड़ों की खरीददारी करते महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
धनतेरस के लिए तैयार बाजार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पंच दीपोत्सव पर धनतेरस के लिए बाजार तैयार है। दुकानदारों को कोरोना काल के बावजूद अच्छे कारोबार की उम्मीद है। सर्राफा, ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन बाजार, गारमेंट, हैंडलूम समेत सभी तरह के कारोबारियों की निगाहें दीपावली पर हैं। धनतेरस पर खरीदारी करने को शुभ माना जा रहा है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषणों के साथ ही बर्तन, वाहन एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खूब खरीदने की परंपरा है। दुकानदारों को धनतेरस से बड़ी उम्मीदें हैं। सभी ने त्योहार को लेकर अपनी तैयारी कर रखी है।
ऑटोमोबाइल बाजार में बूम, वाहनों की डिलीवरी होगी
मुजफ्फरनगर। धनतेरस को लेकर ऑटोमोबाइल बाजार को अच्छी बिक्री की आस है। एटूजेड ऑटो व्हील्स के जीएम विनय मलिक बताते है कि धनतेरस को 40 गाड़ियों की डिलीवरी की जाएगी। मिडास टाटा मोटर्स के जीएम निधीश शर्मा ने बताया कि 12 कारों की डिलीवरी होगी। बुकिंग ज्यादा है, मगर गाड़ी नहीं है। विहान हीरो के प्रबंधक अभिनय कुच्छल के अनुसार धनतेरस पर 300 वाहनों की डिलीवरी होगी, जिनमें 240 बाइक और 60 स्कूटी शामिल है। रोशन होंडा के अरुण गुप्ता ने बताया कि 60 स्कूटर और दस बाइक की डिलीवरी होगी।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार को आस, एलईडी-वाशिंग मशीन की मांग
मुजफ्फरनगर। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार को भी धनतेरस और दिवाली से बड़ी उम्मीदें हैं। विभिन्न कंपनियों के फ्रिज, एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, गीजर, वाटर प्यूरीफायर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की खूब बिक्री की आस है। लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स के पवन कुमार और गोयल एजेंसी के गौरव गोयल बताते हैं कि इस बार वाशिंग मशीन, एलईडी और म्यूजिक सिस्टम की मांग ज्यादा है। कंपनियों ने स्कीम भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा बाजार में चांदी की ज्यादा डिमांड
मुजफ्फरनगर। धनतेरस पर जेवर की खरीदारी शुभ मानी जाती है। सोने-चांदी के सिक्कों के साथ आभूषण भी खरीदे जाते हैं। भगत सिंह रोड पर सर्राफ संदीप सिंघल बताते है कि कोराना काल में इस बार कम वजन के जेवरात की मांग है। दोनों धातुओं के दाम अधिक होने का भी असर है। सोने के बजाए चांदी की ज्यादा डिमांड है। चांदी के सिक्के 10 ग्राम से लेकर 500 ग्राम तक बाजार में है। चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों भी 3000 हजार तक की रेंज में है। सोने की गिन्नी के दाम 41 हजार तक है। पुराना विक्टोरिया सिक्का भी 800 रुपये तक मिल रहा है। दीपावली पर सराफा बाजार को भी बड़ी उम्मीद है।

मॉल में पर्व की रौनक गायब
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर स्थित मॉल में दिवाली पर्व की रौनक गायब है। कोरोना काल का असर यहां साफ देखने को मिल रहा है। नामचीन ब्रांडेड कंपनियों के शोरूम पर ग्राहक नजर नहीं आए। गारमेंट्स दुकानदार अरविंद गुप्ता कहते है कि पर्व को लेकर दुकानदारों में उत्साह है, मगर ग्राहकों में नहीं। शोरूम मालिक दानिश खान ने बताया कि दिवाली का पर्व है फिर भी काम बहुत की कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed