फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Reaching Shamli Road becomes a problem, two wheeler drivers roaming in the streets

Muzaffarnagar News: शामली रोड पहुंचना बना मुसीबत, गलियों में चक्कर लगा रहे दुपहिया वाहन चालक

Thu, 17 Jul 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 17 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Reaching Shamli Road becomes a problem, two wheeler drivers roaming in the streets
मुजफ्फरनगर। सावधान, यदि आप नगर के शामली रोड पर जाना चाहते है तो आपको खालापार, प्रेमपुरी की भूलभुलैया वाली छोटी-छोटी गलियों से गुजरना पड़ेगा। इसके बाद भी शामली रोड पर पहुंच गए तो कांवड़ियों के बीच से निकलने के दौरान सावधानी बरतनी पड़ेगी। यह सब शामली रोड पर ईदगाह तिराहे पर कट के बंद किए जाने का परिणाम है।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए संकल्पित पुलिस रोजाना नए-नए कदम उठा रही है। कांवड़ मार्ग से गुजरने वाले कांवड़ियों को नगर से सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस ने मदीना चौक से शिव चौक व भगत सिंह रोड, शामली रोड पर लगभग 35 कट बंद किए हैं।
विज्ञापन

नगर के जिला अस्पताल व मीनाक्षी चौक दो एक चौराहे है जिनसे निकलते ही आधा शहर पार हो जाता है। पुलिस ने आने-जाने के लिए मीनाक्षी चौक को खुला रखा है जबकि अस्पताल चौराहे पर लद्धावाला जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया है। इसी तरफ मीनाक्षी चौराहे से शामली मार्ग पर जाने वाले ईदगाह तिराहे को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लद्धावाला जाने वाले रास्ते के बंद करने के बाद दूसरा रास्ता खोला गया है लेकिन शामली रोड पर मीनाक्षी चौराहे से जाने वाले ईदगाह तिराहे वाले रास्ते को बंद करने से हजारों लोगों के सामने परेशानी बन गई है।
----------
गलियों में घूमकर वाहन चालक हो रहे परेशान-
मुजफ्फरनगर में हजारों लोग व छात्र ऐसे है जो शामली रोड के विभिन्न गांवों से रोजाना शहर में आते है। इन लोगों का आने-जाने का रास्ता ईदगाह तिराहा व मीनाक्षी चौराहा है। दोनों ही रास्ते एक दूसरे के पूरक है। क्योंकि एक के बिना दूसरा रास्ता अधूरा है। यही हाल वर्तमान में है।
मीनाक्षी चौक से ईदगाह तिराहे तक जाने वाला रास्ता बंद है। मीनाक्षी चौक से शामली रोड पर जाने वाले दुपहिया वाहन सवार लोग गलियों से होकर जा रहे है। जिन लोगों को गली वालेे रास्ते पता है वह तो निकल जा रहे है। बाहर से आने वाले गलियों में चक्कर काटते रहते है। चार पहिया वाहन सवार लोग तो गलियां से निकल ही नही पा रहे है।

------
शामली रोड पर जाने को इधर से निकले-
- मीनाक्षी चौक से मेरठ रोड डीएम आवास के सामने वनवे मार्ग से जाए।
- महावीर चौक से सरकुलर रोड से होकर सुजडू चुंगी से राणा चौक होकर जाए।
- जानसठ बस अड्डे के पास एटूजेड रोड से होकर संधावली पुल के पास पहुंचे।
----------
इधर न पहुंचे-
- कांवड़ यात्रा कच्ची सड़क, शिव चौक से गुजर रही है, इसलिए उधर जाने से बचे।
- मीनाक्षी चौक से नुमाइश कैंप की तरह जाने से बचें।
- नुमाइश कैंप जाने के लिए सरकुलर रोड का प्रयोग करें।
-----
वाया शाहपुर होकर बड़ौत जाने वाली बसों का संचालन बंद
परिवहन निगम के मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के कारण मुजफ्फरनगर से राणा चौक व वाया शाहपुर होकर कांधला व बड़ौत जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन बंद कर दिया है। अब बड़ौत के लिए रोडवेज बस मुजफ्फरनगर से देवबंद, ननौता, थानाभवन, शामली, कांधला से होकर बड़ौत जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed