फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Razor hit the young man's neck, condition critical

युवक की गर्दन पर उस्तरा मारा, हालत गंभीर

Sat, 14 Mar 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Razor hit the young man's neck, condition critical
खतौली के गांव शेखपुरा में गर्दन में उस्तरा मारने से घायल दिलशाद। - फोटो : KHATAULI
युवक की गर्दन पर उस्तरा मारा, हालत गंभीर
विज्ञापन

खतौली। ट्रकों की पार्किंग के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। एक युवक को गर्दन पर उस्तरा मारकर घायल कर दिया गया। घायल युवक को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

गांव शेखपुरा निवासी दिलशाद उर्फ दिल्ला का गांव के ही जावेद और अब्बास जैदी के साथ पार्किंग के काम में हिस्सा था। इन लोगों ने गांव में पार्किंग स्थल खोल रखी है। वहां शुगर मिल में आने जाने वाले ट्रक खड़े कराए जाते हैं। जावेद ने बताया कि पिछले 6 माह से दिलशाद को अलग करते हुए पार्किंग के रुपये देने बंद कर दिए थे। इसलिए दिलशाद ने कुछ दिन पूर्व रजबहे के निकट स्थित जमीन में अलग से पार्किंग खोल ली है। पुलिस के मुताबिक दिलशाद शुक्रवार को जावेद और अब्बास की पार्किंग स्थल में पहुंचा। आरोप है कि दिलशाद ने चालकों से कहा कि उसने अलग पार्किंग खोल ली है। इसलिए वे उसकी पार्किंग में अपने ट्रक खड़े करें। इसी को लेकर जावेद और अब्बास जैदी की दिलशाद से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। तभी दिलशाद की गर्दन में उस्तरा मार दिया गया। दिलशाद गंभीर रुप से घायल हो गया। जावेद व अब्बास जैदी भी घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। सामुदायिक केंद्र में उपचार के बाद दिलशाद को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया। उधर, जावेद का आरोप है कि दिलशाद ने खुद अपनी गर्दन में ब्लेड मारा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed