देवबंद (सहारनपुर)। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज का 643वां जन्मोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में संत शिरोमणि गुरु रविदास जाटव समाज समिति के तत्वावधान में नगर में बैंडबाजों व आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।
मोहल्ला रविदास मार्ग (जाटव नगर) स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में शोभायात्रा का उद्घाटन गंगा रत्न अवार्ड से सम्मानित चेयरमैन आफ प्रेसीडेंट उत्तराखंड कार्तिक कुमार ने द्वारा किया गया। दीप प्रज्ज्वलित सभासद सुधा गांधी और ध्वजारोहण जयप्रकाश (कम्मी) ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एसडीएम राकेश कुमार, सीओ चौब सिंह और कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा रहे। बैंडबाजों और आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए देर शाम वापस मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। झांकियों पर पुष्प वर्षा कर लोगों ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। समिति के प्रधान उग्रसैन जाटव, अध्यक्ष कुलदीप कुमार और महामंत्री नरेंद्र कुमार ने बताया कि 9 फरवरी को गुरुवाणी व हवन पूजा के उपरांत भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी अजय गांधी रहेंगे। शोभायात्रा में उपाध्यक्ष सुशील जाटव, जोनी जाटव, मुकेश बौद्ध, अमित गौतम, किरणपाल शिवा, दीपेश कुमार, राजेंद्र मिंटू, मदनलाल, राजू जाटव, अरविंद कुमार, सुभाष जाटव, ललित बौद्ध, राजपाल सिंह, ब्रिजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

मनमोहक वेशभूषा में सजे बच्चे- फोटो : DEVBAND

देवबंद में रवरदिस जयंती की शोभायात्रा में राधा कृष्ण की भव्य झांकी- फोटो : DEVBAND