फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rath Yatra organized on the occasion of Lord Mahavir Swami's birth anniversary

Muzaffarnagar News: भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर निकाली रथ यात्रा

Fri, 11 Apr 2025 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Rath Yatra organized on the occasion of Lord Mahavir Swami's birth anniversary
-पंच दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रभु महावीर का महामंडल विधान हुआ
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर नगर में रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।
भगवान महावीर स्वामी के जन्म महोत्सव पर पंच दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रभु महावीर के महामंडल विधान का आयोजन उत्सव पंडाल में किया गया। इसके मुख्य पुण्यार्जक अरुण जैन, तुशांग जैन रहे। इसके बाद आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज के सानिध्य में ब्रह्मचारी नितिन भैया को वाणी भूषण, सुशील जैन को समाज रत्न व प्रदीप जैन, संजय जैन, अरुण जैन, सुशील जैन को श्रावक रत्न की उपाधि प्रदान की गई। रथयात्रा उत्सव पंडाल से तीन रथों, बैंडबाजे, घोड़े, 5 जिनवाणी बग्गी, पौराणिक झांकियों के साथ प्रारंभ हुई। प्रथम रथ पर जिनेन्द्र प्रतिमा जी को लेकर बैठने का सौभाग्य कुलदीप जैन, पीयूष जैन, सारथी अमित जैन, अंश जैन की बोली लक्की ड्रा कूपन द्वारा निकली।
दूसरे रथ पर यन्त्र जी को लेकर बैठने का सौभाग्य वैभव जैन, सुभाष जैन, ऋषभ जैन, संजीव जैन, सारथी नीरज जैन, पंकज जैन, तीसरे रथ पर जिनवाणी माता को लेकर बैठने का सौभाग्य वैभव जैन, आदिराज जैन, आकाश जैन, अंकुर जैन, सारथी विनोद जैन को मिला।
विज्ञापन

रथ यात्रा बड़ा बाजार, घंटाघर, जीटी रोड से होकर पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जैन मंडी पहुंची, जहां भगवान को विराजमान किया गया। साथ ही जलाभिषेक किया। यात्रा में सद्भावना मंच, कौमी एकता कमेटी और जैन संस्थाओं ने शिविर लगाकर ठंडई का वितरण किया। यात्रा में सुशील जैन, सुनील जैन, हंस कुमार जैन, संजय जैन, प्रदीप जैन, कलपेंद्र जैन, निखिल शास्त्री, रामकुमार जैन, वैभव जैन शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed