{"_id":"57fa9ad74f1c1b212128de3e","slug":"rath-yatra-in-the-book-section-of-devotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"रथयात्रा महोत्सव में बही भक्ति की धारा, धार्मिक धुन पर झूमे भक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रथयात्रा महोत्सव में बही भक्ति की धारा, धार्मिक धुन पर झूमे भक्त
ब्यूरो/अमर उजाला,मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 10 Oct 2016 03:56 PM IST
विज्ञापन
गांधी कालोनी के वैष्णो देवी मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल/पुरकाजी मं अटूट श्रद्धा और विश्वास के पर्व दुर्गाष्टमी पर रथयात्रा महोत्सव में आकर्षक झांकियों के साथ कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डीजे और बैंड बाजों की धार्मिक धुन पर श्रद्धालु झूम उठे।
रविवार को प्राच्य देवी मंदिर पर युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में आयोजित रथ यात्रा महोत्सव में मां दुर्गा के समक्ष समाजसेवी सुनील दत्त त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित किया। मुख्य अतिथि उद्यमी हरशरण गुप्ता और पूर्व चेयरपर्सन सुधीर सिंघल ने मां के रथ का फीता काटकर शोभायात्रा का श्रीगणेश किया। संचालन श्रीराम गुप्ता ने किया।
रथयात्रा देवी मंदिर से प्रारंभ होकर बाजार कलां, तीरग्रान, महाब्रह्मणान, छिपियान, बाजार खुर्द, बस स्टैंड आदि होकर पुन: प्राच्य देवी मंदिर पर संपन्न हुई। बैंड बाजों पर बज रही देशभक्ति गीतों और धार्मिक भजनों ने श्रद्धालुओं का मनमोह लिया। कमेटी से जुड़े श्रीराम गुप्ता, अमरीश सिंघल, कोमल सिंघल, सुधीर कुमार, नीरज गर्ग, सुशील सिंघल, अरविंद सिंघल, दीपेश अग्रवाल का सहयोग रहा। थाना प्रभारी कमल सिंह चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग, पपनी कंसल, देवेंद्र बंसल, ब्रजेश गर्ग, सुबोध त्यागी, स्पर्श, अंकुर, सोनू त्यागी, प्रवीण त्यागी मौजूद रहें। इस दौरान काफी लोगों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
उधर, चरथावल में दुर्गा रथयात्रा में दर्जन भर झांकियों में आकर्षक रथ पर मां अंबे की झांकी और हनुमान द्वारा भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को कंधे पर उठाना आकर्षण का केंद्र रही। वहीं क्रांति ग्रुप द्वारा सजाई गई भारत माता की झांकी में कलाकारों द्वारा कश्मीर मुद्दे पर देशभक्ति गीत सुनाए तो लोग गदगद हो गए। संयोजक अमरीश कुमार, गुफरान, श्याम सुंदर, अनीस अमन गर्ग का सहयोग रहा।
शोभायात्रा मार्ग पर घरों के सामने युवतियों ने अधिकांश भारत माता की रंगोली सजाई। कई स्थानों पर स्वागत किया गया। वहीं, चरथावल और पुरकाजी में दुर्गाष्टमी पर पावन पर्व पर देवी मंदिरों में भीड़ रही। व्रतधारी श्रद्धालुओं ने मां के समक्ष मत्था टेका और परिवार की सुख समृद्धि कर कामना की। देवी मंदिर, न्यामू मंदिर, दधेडू मंदिर, कुटेसरा, दहचंद मंदिरों में प्रसाद चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने गुणगान किया।
कन्याओं को जिमाया
खतौली। नवरात्र के अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने अपने घरों में मां अष्टमी महागौरी की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद कन्याओं को जिमाया और व्रत खोले। सोमवार नवमी पर भी पूजा की जाएगी।
श्रद्धालुओं ने की महागौरी की पूजा, व्रत खोला
मुजफ्फरनगर में शारदीय नवरात्र के नौवें दिन अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने सौभाग्य और धन संपदा की अधिष्ठात्री देवी महागौरी का पूजन कर व्रत खोला। मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। हवन के अलावा कन्याओं को भोजन का प्रसाद भी खिलाया गया। रविवार को दुर्गा अष्टमी मनाई गई। नवरात्र में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप देवी महागौरी का पूजन किया। सुबह से ही शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शहर के पंजाबी सत्संग मंदिर मल्हूपुरा, वैष्णो देवी मंदिर गांधी कॉलोनी, दुर्गा मंदिर सनातन धर्मशाला, संकीर्तन भवन नई ंडी, बोहरों का मंदिर अंसारी रोड, माता का मंदिर अलमासपुर, शिव दुर्गा मंदिर लक्ष्मण विहार, बावन जी मंदिर, मां शतचंडी मंदिर गौशाला नदी रोड और काली देवी मंदिर में पूजा अर्चना की गई।