फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rath Yatra festival begins with installation of Dharma flag on the top of temples

मंदिरों शिखरों पर धर्मध्वज की स्थापना के साथ रथयात्रा महोत्सव आरंभ

Mon, 23 Aug 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Rath Yatra festival begins with installation of Dharma flag on the top of temples
श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर के शिखरों पर धर्मध्वज स्थापित करते भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र - फोटो : DEVBAND
मंदिरों शिखरों पर धर्म ध्वज की स्थापना के साथ रथयात्रा महोत्सव शुरू
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। प्राचीन सिद्धपीठ श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर के शिखरों पर धर्म ध्वज की स्थापना के साथ ही श्री कृष्ण रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। ठाकुरद्वारा मंदिर सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि महोत्सव के सभी कार्यक्रम शासन प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार संपन्न होंगे।
शिव मंदिर शिखर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी एवं भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर शिखर पर वरिष्ठ समाजसेवी विनोद गुप्ता ने धर्मध्वज स्थापित किए। इससे पूर्व धर्मध्वज पूजन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विनोद प्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी ने कहा कि भारत त्योहारों एवं उत्सवों का देश है। पूरे विश्व की तुलना में भारत में अधिक त्योहार मनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर शिखरों पर धर्मध्वज की स्थापना उपरांत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन ऐतिहासिक श्रीकृष्ण रथयात्रा महोत्सव की परंपरा सदियों पुरानी है।
विज्ञापन

डॉ. सैनी ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रावण मास के कृष्ण पक्ष में मनाया जाता है। इस अवसर पर भगवान विष्णु की श्रीकृष्ण के रूप में परंपरागत धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संचालन महामंत्री अशोक गुप्ता ने किया। इस मौके पर विवेक तायल, राजकिशोर गुप्ता, विजेश कंसल, रूपेश सैनी, मुकेश गर्ग, ऋषिपाल कश्यप, पवन धीमान, नीरज कंसल, नरेंद्र बंसल, सतीश माहेश्वरी व अजय सिंघल आदि मौजूद रहे।

श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर में धर्मध्वजों की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु

श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर में धर्मध्वजों की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed