{"_id":"60a00dcb8ebc3e74fa776aaa","slug":"ratanpuri-police-arrested-two-robbers-khatauli-news-mrt538490218","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतनपुरी पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतनपुरी पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा
विज्ञापन
रतनपुरी पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों से लूट में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवकों के पास से लूट की रकम भी बरामद की है।
इंस्पेक्टर रतनपुरी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि बुधवार की रात शाहपुर क्षेत्र के गोयला निवासी फाइनेंस कर्मचारी दीपक वर्मा और शाहपुर निवासी दीपक गिरि गांव कितास में कैश कलेक्शन करके अपने घर लौट रहे थे। कितास निवासी सचिन उर्फ गुल्लू, आकाश और बिट्टू ने इनकी बाइक रोककर कर्मचारियों की जेब मे रखे 34 हजार रुपये लूट लिए। शुक्रवार की रात पीड़ित दीपक वर्मा ने उक्त तीन आरोपियों सचिन उर्फ गुल्लू, आकाश, बिट्टू के अलावा इस लूट में सहयोग करने वाले गोविंद, निवासी कितास के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार देर रात्रि मुखबिर की सूचना पर मंडावली खादर मोड़ पर दबिश देकर लूट की घटना में शामिल दो नामजद आरोपियों सचिन उर्फ गुल्लू पुत्र मुकेश और आकाश पुत्र सुनील, निवासी कितास को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से तलाशी के दौरान एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किया। पुलिस को आरोपी सचिन के पास से लूट के 4620 रुपये और आकाश के पास से लूट के 5380 रुपये भी बरामद हुए। गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि कितास निवासी गोविंद ने उन्हें फाइनेंस कर्मचारी दीपक वर्मा के कैश कलेक्शन करके वापस जाने की सूचना दी थी। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों सचिन उर्फ गुल्लू और आकाश को जेल भेज दिया है। पुलिस इनके फरार अन्य दो साथियों की तलाश में जुटी है।