फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rashtriya Jat Sabha protest in Meerut on 11th

Muzaffarnagar News: जानसठ - राष्ट्रीय जाट सभा का 11 को मेरठ में धरना

Mon, 04 Sep 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 04 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rashtriya Jat Sabha protest in Meerut on 11th
जानसठ के गांव घटायन नूनीखेड़ा में आयोजित जाट सभा सम्मेलन में बोलते वक्ता
- चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिलाए जाने की मांग की जाएगी
विज्ञापन

- गांव घटायन-नूनीखेड़ा में राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) का सम्मेलन आयोजित
(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा ने कहा कि जाट समाज के उत्थान के लिए अनेकों संगठन काम कर रहे हैं, जो अच्छी बात है। समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। समाज के बीच उत्पन्न होने वाले छोटे बड़े विवादों पर कहा कि आपस में मिल बैठकर सभी विवादों को सुलझाना ही बेहतर है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न के लिए 11 सितंबर को मेरठ में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
गांव घटायन-नूनीखेड़ा में एकेडमी में राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) का सम्मेलन आयोजित किया गया। संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही जाट समाज के गण्यमान्य लोगों की कमेटी का गठन कर विवादों को निपटाने के लिए पहल की जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय जाट महासभा द्वारा जाट समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न के लिए 11 सितंबर को मेरठ में चौधरी चरण सिंह पार्क में अनशन किया जाएगा। दादा महाराजा सूरजमल को पाठयक्रम में शामिल कराने की मांग, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में राजा महेंद्र प्रताप सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

केंद्रीय सेवाओं में जाट समाज को आरक्षण मिलना चाहिए और जाट आरक्षण आंदोलन में जेलों में बंद बेकसूर युवाओं को रिहा किया जाना चाहिए। अध्यक्षता ध्यान सिंह और संचालन विजेंद्र सिंह पंवार ने किया। जाट महासभा भारत पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संजीव शेखर, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार राठी, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। इस अवसर पर जोगिंदर सिंह, नेपाल सिंह, डॉक्टर जितेंद्र आर्य, सुरेंद्र सिंह प्रधान, मास्टर संसार सिंह, डॉक्टर नवाब सिंह, ओमवीर सिंह, मनोज प्रधान, सचिन कुमार, सुधीर कुमार, अनुराग, विनोद प्रधान, सुधीर कुमार ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed