फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rashid murder arrested three murder

राशिद हत्याकांड में तीन हत्यारोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 22 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rashid murder arrested three murder
मोरना। ककरौली बिजलीघर के निकट हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कम्हेड़ा के पास से तीन हत्यारोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक बाइक लूट का विरोध करने पर हत्या की गई थी।
विज्ञापन



ककरौली थानाक्षेत्र अंतर्गत बेहड़ा सादात निवासी राशिद जानसठ में कबाड़ की दुकान करता था। 27 जून ककरौली में बिजलीघर के पास राशिद की लाश मिली थी। उसके सीने पर गोली लगी पाई गई थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


परिजनों की तरफ से बताया गया था कि राशिद घर से बाइक पर दुकान पर जाने की बात कहकर निकला था। वारदात की छानबीन में सामने आया कि सुजडू निवासी गुलफाम, सुलेमान और रामपुरी निवासी नरेंद्र ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। बुधवार को तीनों आरोपी कम्हेड़ा गांव के समीप से पकड़ लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 राशिद से लूटी गई बाइक और दो तमंचे बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान हत्यारोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया है। तीनोंआरोपी दोस्त हैं। बाइक लूटने के इरादे से राशिद को रोका था। लूट के दौरान राशिद ने गुलफाम को बाहों मेें जकड़कर शोर मचाने की कोशिश की थी।

चंगुल से बचकर भाग निकलने के लिए राशिद को गोली मारकर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चालान कर  दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed