फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   rape

महिला से तमंचे के बल पर गैंगरेप

Thu, 04 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 04 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खतौली। एक स्कूल की महिला कर्मचारी को सपा नेत्री ने बहाने से कमरे में बुला लिया। वहां चार युवकों ने तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक सपा नेत्री और उसकी सहेली व दो नामजद युवकों सहित छह के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर पीड़िता का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परीक्षण कराया।
विज्ञापन


नगर निवासी एक महिला पब्लिक स्कूल में कर्मचारी है। आरोप है कि एक माह पूर्व सपा नेत्री ने अपनी सहेली का सहारा लेकर महिला चपरासी को किसी बहाने से एक मकान में बुलवाया था। महिला चपरासी उस मकान में पहुंची। मकान में पहले से ही चार युवक मौजूद थे।
विज्ञापन


सपा नेत्री व उसकी सहेली किसी से मकान के बाहर बातचीत करने का बहाना कर निकल गई। इतने में मकान के अंदर चारों युवकों ने महिला को एक कमरे में जबदस्ती खींचकर दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद इन युवकों ने तमंचों के बल पर महिला के साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप करने के बाद महिला को आरोपी युवकों ने पुलिस कार्रवाई पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। आरोप है कि पीड़िता ने पुलिस को भी तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सपा नेत्री व उसकी सहेली पर षडयंत्र रचने तथा दो नामजद युवक व दो अन्य साथी युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed