फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Randavali's Sakshi's body was murdered and thrown into Ganga canal

Muzaffarnagar News: हत्या कर गंगनहर में फेंका गया था रंडावली की साक्षी का शव

Sun, 08 Jun 2025 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Randavali's Sakshi's body was murdered and thrown into Ganga canal
-31 मई को शव मिला, परिजनों ने भोपा थाने पहुंचकर की शिनाख्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। एक सप्ताह पूर्व निरगाजनी गंगनहर झाल के निकट से मिले किशोरी के शव की शिनाख्त पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव रंडावली निवासी साक्षी के रूप में हुई है। किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से उस समय गायब हो गई थी, जब परिजन शोक सभा में गए हुए थे। भोपा थाने पहुंचे परिजनों ने फोटो और कपड़ों से शिनाख्त की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया है कि हत्या कर शव फेंका गया था।
निरगाजनी गंगनहर झाल में 31 मई को मिले किशोरी के शव को पुलिस ने निकालकर पहचान कराने का प्रयास किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की हत्या मुंह नाक दबाकर करने से होने की पुष्टि हुई है। हत्या कर शव को छिपाने के लिए गंग नहर में फेंक देने का मुकदमा चार जून को दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि शव को देखकर लग रहा था कि किशोरी आसपास क्षेत्र की हो सकती है। इसी कारण गंग नहर किनारे लगने वाले ग्रामों के ग्राम प्रधानों से किशोरी के गुम होने के संबंध में भोपा पुलिस संपर्क कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव रंडावली निवासी ग्राम प्रधान से जब बात की गई तो गांव से किशोरी गायब होने की बात सामने आई। इसके बाद गांव रंड़ावली निवासी मोनू, माथुर भोपा थाने पहुंचे और अपनी भतीजी के गुम होने की बात कही। पुलिस द्वारा फोटो और कपड़े दिखाने पर परिजनों ने उसकी पहचान साक्षी के रूप में की।
--------------------------
इनसेट
पिता की मौत, घर से चली गई थी मां
परिजनों के अनुसार साक्षी के पिता सोनू की उस समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जब व मात्र दो माह की थी। इसके बाद उसकी मां भी कुछ दिनों बाद उसे छोड़कर चली गई थी। साक्षी का पालन-पोषण उसकी दादी विमला, चाचा मोनू, जोनी, व चाची कर रहे थे।

--------------------------

इनसेट
इस तरह लापता हो गई थी साक्षी
परिजनों ने बताया कि वह 28 मई को रिश्तेदारी में शोक सभा में गए थे। इसी दौरान वह गायब हो गई थी। 29 मई को मामले की जानकारी पुरकाजी पुलिस को दी थी। मामले में भोपा व पुरकाजी पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। किशोरी की पैथोलॉजी स्लाइड रिपोर्ट आना बाकी है। पैथोलॉजी रिपोर्ट आने के बाद ही अन्य तथ्यों की जानकारी मिल सकेगी।


इनसेट
लापरवाह बनी रही पुरकाजी पुलिस

भोपा। थाने पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि गायब किशोरी के परिजनों ने अगले दिन पुरकाजी पुलिस को किशोरी के गुम होने की सूचना दे दी थी। इसके बाद भी पुलिस ने छह दिन बाद अपहरण का मुकदमा लिखा और मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। निकट के थाना क्षेत्र में अज्ञात किशोरी का शव मिलने पर भी पुरकाजी पुलिस सक्रिय नहीं हुई।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed