फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rampur Tiraha incident: Defense side argued in the file of Milap Singh

देहरादून के लिए खास .... रामपुर तिराहा कांड : मिलाप सिंह की पत्रावली में बचाव पक्ष ने की बहस

Wed, 17 Jan 2024 03:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 17 Jan 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Rampur Tiraha incident: Defense side argued in the file of Milap Singh
- अपर जिला जज एवं सत्र न्यायालय संख्या सात में आज भी सुनवाई होगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड में मिलाप सिंह की पत्रावली पर सुनवाई हुई। बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने बहस की। अपर जिला जज एवं सत्र न्यायालय संख्या सात में बुधवार को भी सुनवाई होगी।
शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा, सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को सीबीआई बनाम मिलाप सिंह के मुकदमे में अदालत में सुनवाई हुई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा और राज सिंह पंवार ने बहस की, लेकिन बहस पूरी नहीं होने के कारण बुधवार यानी 17 जनवरी की तिथि तय की है।
विज्ञापन

एक अक्तूबर 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। देर रात रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया। आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने मामले की जांच की और पुलिस पार्टी और अधिकारियों पर मुकदमे दर्ज कराए थे। गंभीर धाराओं के सेशल ट्रायल मुकदमों की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने जिले के अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह को अधिकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed