{"_id":"3322aa0cfa4f1d01871e59ae4e07e00b","slug":"ramp-daughters-incinerate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैंप पर बेटियों का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैंप पर बेटियों का जलवा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 31 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में चल रहे वीक 'क्लर्स-2015' में 'सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं फैशन स्पलेश' का आयोजन हुआ। फैशन स्पलेश की मुख्य थीम 'बेटी बचाओ बेटी पढाओ' रही, बेटियों ने रैंप पर वॉक कर बेटी बचाओ का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि एसएसपी केबी सिंह और पीएनबी के डीजीएम राजेंद्र सिंह राठौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता, संस्था चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ, अधिशासी निदेशक डॉ बीके त्यागी, निदेशक डॉ आरएस चौहान आदि ने बेटियों के साथ पॉवर वॉक पर चलकर बेटी बचाओ का संदेश दिया। सभी अतिथियों और विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ की शपथ ली।
छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सिमरन ने प्रेम रतन धन पायो गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। फैशन स्पलेश के तीन राउंड हुए, जिसका प्रथम राउंड बार्बी राउंड रहा। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न डिजाइनरों द्वारा तैयार किए गए रंग-बिरंगे परिधानों को पहनकर रैंप पर वॉक किया। प्रथम पुरस्कार डिजाइनर तनु, द्वितीय डिजाइनर ईशा व तृतीय पुरस्कार डिजाइनर प्राची के परिधानों को दिया गया। फैशन स्पलेश का दूसरा राउंड 'बंजारा' थीम पर आधारित रहा। डिजाइनर प्रिया पुंडीर प्रथम, बलबीर द्वितीय और प्रिया शर्मा तृतीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
महिला मॉडल्स में शिवानी चौधरी प्रथम, पिंकी द्वितीय तथा शिल्पी तृतीय रही। पुरूष मॉडल्स में सागर पहले, फैजान दूसरे और आरिब तीसरे स्थान पर रहे। तृतीय राउंड साड़ी राउंड रहा। परिधान के लिए नूपुर को प्रथम, स्वाति को द्वितीय तथा तबस्सुम को तृतीय पुरस्कार दिया गया। संचालन सहायक प्रवक्ता प्राची और रुचि ने किया। प्रेरणा मित्तल, देवेंद्र चौधरी, डॉ. पुरुषोत्तम, नीतू सिंह, रुपल मलिक, अमित कुमार, शिखा तोमर, पूनम शर्मा आदि मौजूद रहे।