फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ramadan's fast is the soul of worship: Madani

रमजान माह पर विशेष : इबादत की रूह हैं रमजान के रोजे : मदनी

Sun, 18 Apr 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Ramadan's fast is the soul of worship: Madani
देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अरशद मदनी ने कहा कि हर वक्त वुजू के साथ रहने के बहुत से फायदे हैं, इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा समय तक बावुजू रहें।
विज्ञापन

रविवार को रमजान माह की अहमियत पर रोशनी डालते हुए मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि रोजा बुरे कामों से बचने और नेक काम करने का जरिया है। रोजा इबादत नहीं बल्कि इबादत की रूह है, जो कोई भी बिना किसी ठोस वजह के रोजे को छोड़ता है तो वह बड़ा गुनहगार है। उन्होंने कहा कि रमजान के रोजे अल्लाह की नेमत को लूटना का महीना है। इसमें अल्लाह भी अपने बंदों पर रहमत और बरकतें नाजिल करता है, इसलिए रमजान के महीने में पाबंदी से रोजे रखें, नमाज और तरावीह पढ़ें और कोई ऐसा काम न करें, जिससे रोजा मकरूह होता हो।
विज्ञापन

मौलाना मदनी ने कहा कि मुसलमानों को चाहिए कि वह हर वक्त वुजू के साथ रहें, क्योंकि बावुजू रहने के बहुत से फायदे हैं। इससे इंसान बुराई के रास्ते पर चलने से परहेज करता है। उन्होंने सभी लोगों से रोजे रखने, पांचों वक्त की नमाज अदा करने, रात्रि में तरावीह पढ़ने के साथ ही अधिकांश वक्त अल्लाह ताआला की इबादत में गुजारने का आह्वान किया। इसके साथ ही मौलाना मदनी ने लोगों से कोविड-19 के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइड लाइन का पालन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed