फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ramadan is not a lack of power and water

रमजान में बिजली-पानी की न हो कमी

Thu, 02 Jun 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर। Updated Thu, 02 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ramadan is not a lack of power and water
demand - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जमीयत उलमा ने डीएम से  रमजान के महीने में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में बिजली, पानी और सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

 

जमीयत उलमा के पदाधिकारी जिला महासचिव कारी जाकिर हुसैन कासमी के नेतृत्व में डीएम  दिनेश कुमार सिंह से मिले। डीएम को दिए ज्ञापन में जमीयत ने कहा कि सात जून से पवित्र रमजान का महीना शुरू हो रहा है। ऐसे में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जानी आवश्यक है।

विज्ञापन

 

मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में रमजान के महीने के दौरान सहरी, इफ्तार और तरावीह की नमाज के दौरान विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होनी चाहिए। इसके साथ ही पेयजल आपूर्ति भी सुचारु की जाए। जमीयत ने जिला कारागार में मुस्लिम बंदियों को रमजान में रोजे रखने के लिए सहरी और इफ्तार के साथ ही तरावीह की नमाज की व्यवस्था कराने की भी मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जमीयत ने संवेदनशील क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों पर तरावीह की नमाज के दौरान पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने और मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने की डीएम से मांग की। डीएम ने आश्वासन दिया कि रमजान माह में मुस्लिमों को बिजली, पेयजल आदि की पर्याप्त आपूर्ति का आश्वासन दिया। उनकी मांगों को पूरी करने का भरोसा दिया। ज्ञापन देने वालों में इकराम, मुरसलीम, मोहम्म्मद खालिद, मन्नान, अहसान आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed