फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rally organizers can be sued

रैली आयोजकों पर दर्ज हो सकता है मुकदमा

Fri, 09 Oct 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rally organizers can be sued
रैली आयोजकों पर दर्ज हो सकता है मुकदमा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के जीआईसी मैदान में आयोजित की गई लोकतंत्र बचाओ रैली के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं लेना रालोद को भारी पड़ सकता है। देर रात तक सिविल लाइंस थाने में आयोजनकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सकता है, जिसके लिए पुलिस-प्रशासन में मंथन चल रहा है।

रालोद द्वारा जीआईसी मैदान में आयोजित की गई लोकतंत्र बचाओ रैली के लिए प्रशासन से किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई थी। दरअसल, हाथरस में जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज होने के बाद आनन-फानन में जिले में लोकतंत्र बचाओ रैली के आयोजन की घोषणा कर दी गई थी। ऐसे में रालोद के स्थानीय नेताओं ने प्रशासन को महज औपचारिक तौर पर पत्र लिखकर रैली के आयोजन की जानकारी दे दी। सूत्रों के अनुसार देर रात तक इस रैली की अनुमति नहीं लिए जाने के कारण रालोद नेताओं के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। इस संबंध में जिले के आला अफसरों के बीच देर रात तक मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed