फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rallod's strike on rising diesel prices

डीजल के बढते दामों पर रालोद का धरना

Fri, 26 Jun 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rallod's strike on rising diesel prices
कलक्ट्रेट में धरना देते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
डीजल के बढ़ते दामों पर रालोद का धरना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल ने 20 दिन से पेट्रोलियम पदार्थों पर बढ़ रही कीमतों और गन्ना भुगतान न होने के विरोध में डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन कर धरना दिया। रालोद कार्यकर्ता अपने हाथों में पोस्टर लिए हुए थे, जिन पर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ाने के विरोध में सरकार के खिलाफ नारे लिखे थे।

जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि जो भाजपा 60 रुपये पेट्रोल पर हंगामा मचाकर सत्ता में आई, उसने 80 रुपये डीजल के दाम कर दिए। इससे किसानों और मध्यम वर्ग की कमर टूट चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट है, लेकिन सरकार टैक्स के रूप में लगातार पैसे बढ़ाकर रेट बढ़ाती जा रही है। प्रदेश महासचिव सुधीर भारतीय ने कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के हित की सरकार है और आम जनता मध्यमवर्ग, किसानों-मजदूरों से इस सरकार को सिर्फ वोट चाहिए। जहां गन्ने का भुगतान किसानों को नहीं मिल रहा है वहीं डीजल के रेट लगातार बढ़ने से उसकी फसल पैदा करने की लागत बढ़ती जा रही है और बिजली के बिल भी राज्य सरकार लगातार बढ़ा रही है। रालोद ने अपनी मांगों का ज्ञापन एडीएम प्रशासन अमित सिंह को दिया। पूर्व मंत्री योगराज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, महानगर अध्यक्ष हाजी राजू, अशोक बालियान, पंकज राठी,चंद्र राठी, सतवीर वर्मा, आदेश तोमर, हाजी बुद्धन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed