फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Yoga, if I look hot then: Rakhi Sawant

योग करती हूं, तभी तो हॉट दिखती हूं ः राखी सावंत

Tue, 21 Jun 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 21 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Yoga, if I look hot then: Rakhi Sawant
अमर उजाला के योग शिविर में पहुंची राखी सावंत। - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री राखी सावंत का कहना है कि योग से आप ग्लैमर्स बन सकते हैं। आज की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी को यदि आनंदपूर्ण बनाना चाहते हैं तो योग से जुड़ना पड़ेगा। चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। अच्छा स्वास्थ्य तरोताजा बनाता है और आप योग से ही निरोगी बन सकते हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला के योग शिविर में शामिल होने के लिए फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत अपनी टीम के साथ सोमवार देर रात मुजफ्फरनगर पहुंचीं। मेरठ रोड स्थित एक होटल में वे मीडिया से रूबरू हुईं। अपनी बेबाकी के लिए मशहूर राखी सावंत ने अपने स्टाइल में पत्रकारों से बात की। हर सवाल का अपने अंदाज में जवाब दिया।
विज्ञापन


योग के प्रचार प्रसार के लिए आई तो पहले योग की बातें कीं। कहा कि फिल्मों में आने पर पहले जिम करती थी, मगर वो लाभ नहीं मिला, जो मिलना चाहिए था, तभी बाबा रामदेव के योग से प्रभावित होकर योग अपनाया, तो वो सब पाया जो स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बना लिया। आज जो चुस्त-दुरुस्त हूं, योग की बदौलत हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने अंदाज में यहां तक कह दिया कि योग करती हूं, तभी तो हॉट दिखती हूं। उन्होंने कहा कि योग करने वालों के चेहरे पर अलग ही तेज दिखाई देता है। बॉलीवुड के अधिकांश कलाकारों ने योग को अपनाया है। योग से ही फिल्मी हस्तियों ने ग्लैमर्स पाया है। आज मैं भी बाबा रामदेव के रास्ते पर चलकर योग के प्रचार-प्रसार में लगी हूं, ताकि देश की जनता स्वस्थ रह सके।

मोदीजी मेरे प्रिय नेता
राखी सावंत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी मेरे प्रिय नेता हैं। मैं उनके जीवन से बहुत प्रभावित हूूं। उन्होंने फिर बेबाकी से कहा कि पीएम मोदी अपने सफाई मिशन के जरिए सड़कों से और बाबा राम देव योग के जरिए जनता के पेट से कूड़ा साफ कर रहे हैं, ताकि हमारा देश और देशवासी स्वस्थ रह सकें।

मैं तो हवा का झोंका हूं
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अपनी राष्ट्रीय आम आदमी पार्टी बना कर महाराष्ट्र में एमपी का चुनाव लड़ चुकी राखी सावंत ने फिल्मों के अलावा फिर से राजनीति में आने के सवाल के जवाब पर कहा- मैं तो हवा का झोंका हूं, बहता हुआ पानी हूं, न जाने कहां निकल जाऊं। अभी मैं बॉलीवुड में और अच्छा मुकाम हासिल करना चाहती हूं। बाद में राजनीति के बारे में सोचूंगी। राखी ने कहा कि पीएम मोदी मुझे मेरे नाम से जानते हैं, ये मेरे लिए फख्र की बात है।

योग भारतीय संस्कृति और सभ्यता की धरोहर : कुनिका 
फिल्म अभिनेत्री कुनिका का कहना है कि स्वस्थ शरीर और दीर्घायु हमें योग से ही प्राप्त हो सकती है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुनिका ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति और सभ्यता की धरोहर हैं, जिसे हमें भावी पीढ़ी के लिए संजोकर रखना है।

अपने बच्चों को योग से जोड़कर हम इसका संवर्धन करें। उन्होंने कहा कि योग से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि योग वेदों की विद्या है। ऋषि मुनियों ने मानव कल्याण के लिए ध्यान, प्राणायाम, आसन और यज्ञ की पद्धति का ज्ञान दिया।

पूरा विश्व वर्तमान में योग का जीवन में चमत्कारिक प्रभाव देख चुका है। स्वस्थ भारत के निर्माण और चरित्रवान भावी पीढ़ी के लिए योग को अपनाएं। उन्होंने बताया कि मैं अभिनेत्री के साथ योग शिक्षिका भी हूं, जो रोजाना योग कक्षा में योगाभ्यास कराती हूं। उन्होंने मुजफ्फरनगर बुलाने के लिए अपनी टीम के साथ अमर उजाला का आभार जताया।


फिल्मी सितारों का स्वागत
अमर उजाला के योग कार्यक्रम में पहुंचे फिल्मी सितारों का कार्यक्रम सहयोगी रेशू एडवरटाइजर्स के निदेशक सत्यप्रकाश रेशू, रेडियो एसडी एफएम के चेयरमैन नीरज कुमार, समाजसेवी लखमेंद्र खुराना, विकास बालियान आदि ने भव्य स्वागत किया। अभिनेत्री राखी सावंत अपनी टीम अभिनेत्री कुनिका, हास्य कलाकार सुनील पाल, मशहूर डीजे शैजवुड, मॉडल एकता तिवारी, निर्देशक दिनेश तिवारी, स्नेहा गुप्ता आदि अमर उजाला के योग शिविर में शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed