{"_id":"6b043ed8804b9860e80e62ef","slug":"kisan-mazdoor-sangthan-workers-stage-protest-in-tehsil-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-185863-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ताओं का तहसील में धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ताओं का तहसील में धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील में धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन में गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई।
सोमवार को किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार होकर तहसील पहुंचे तथा एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना देकर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को धरने पर अपने बीच बैठा लिया और तहसील कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए।
एसडीएम ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने, गन्ने का मूल्य घोषित किए जाने, आपदा से बर्बाद हुई फसलों का निष्पक्ष सर्वे करा कर मुआवजा दिलाए जाने, बिजली विभाग की मनमानी पर रोक लगाए जाने, खराब मीटर और अनावश्यक बिजली भार से लोगों को राहत दिलाए जाने, बेरोजगार युवकों को रोजगार भत्ता दिलाए जाने, 60 वर्ष से अधिक बुजुर्गाें के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने, किसानों का भुगतान ब्याज समेत दिलाए जाने आदि नौ सूत्री मांग की गई।
विज्ञापन
धरने की अध्यक्षता अनंगपाल और संचालन मनोज राणा ने किया। इस मौके पर जोनी चौहान, आस मोहम्मद, गोविंद, विक्रांत, आसिफ राना, जितेंद्र, विक्रम, विनोद, करण सिंह, हरीश, देवेंद्र पाल मौजूद रहे।