{"_id":"6b042fdd27c7e531b901a34d","slug":"court-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-185860-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मारपीट प्रकरण में छह आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मारपीट प्रकरण में छह आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव बुच्चा बस्ती में में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में सत्र न्यायालय ने छह आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी। अभियोजन पक्ष ने अग्रिम जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी फरार हैं और विवेचना में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ पुरकाजी थाने में एक अन्य प्राथमिकी भी दर्ज है।
अभियोजन के अनुसार, 12 अक्तूबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे आरोपियों ने रहम सिंह और उनके परिजनों पर धारदार हथियारों तथा लाठी-डंडों से हमला किया। हमले में रहम सिंह, अर्जुन सिंह, मेनपाल और राजकुमार घायल हुए थे। मेडिकल रिपोर्ट में अर्जुन के सिर पर चोटों के अलावा राजकुमार के शरीर पर छह चोटें दर्ज की गईं। मेनपाल के दाहिने पैर की दोनों हड्डियों में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई, जिसे गंभीर प्रकृति की चोट माना गया।
बुच्चा बस्ती निवासी आरोपी सौरभ, राहुल, करतार, सुरेश, विकास और अमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद सत्र न्यायाधीश राजीव कमल पांडेय ने छह आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी निरस्त कर दी।