राकेश टिकैत बोले- उपराष्ट्रपति के नाम पर जाति को भड़का रही भाजपा, अयोध्या बुलावे के सवाल पर कही बड़ी बात
Muzaffarnagar News : राकेश टिकैत ने भाजपा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यही काम सरकार ने किया है। सवाल यह है कि इस मामले में समाज को कैसे आगे किया जा रहा है। जिस तरह एक जाति को आगे कर भड़काया जा रहा है, यह सरकार की जालसाजी है।
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मामले को किसी जाति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उपराष्ट्रपति किसी जाति के नहीं, बल्कि पूरे देश के हैं। राजनीतिक दल समाज को आगे कर वोट बटोरने का काम करते हैं।
उन्होंने भाजपा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यही काम सरकार ने किया है। सवाल यह है कि इस मामले में समाज को कैसे आगे किया जा रहा है। जिस तरह एक जाति को आगे कर भड़काया जा रहा है, यह सरकार की जालसाजी है।
टिकैत ने कहा कि उपराष्ट्रपति सर्वसमाज के हैं, फिर जाटों को ही क्यों आगे किया जा रहा है। उन्होंने कुश्ती संघ के चुनाव पर कहा कि चुनाव की संवैधानिक प्रकिया है, जिसे वोट मिली और वह जीत गया। हताश होकर इस्तीफा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: UP: ऑस्ट्रेलिया से पत्नी को ढूंढते हुए मेरठ पहुंचा युवक, सच्चाई मालूम पड़ी तो पकड़ा माथा
रघुवंशी अयोध्या में जन्मे, बुलावा आएगा तो जाएंगे
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि रघुवंश परिवार का जन्म अयोध्या से हुआ है। हम श्रीराम के वंशज है। अगर समारोह के लिए बुलावा मिलता है तो जाएंगे। लेकिन बुलावा अब सरकार दे रही है, रामलला समिति नहीं।