फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rakesh Tikait said, thanks to Akhilesh, but Tikait family will not contest elections

बोले राकेश टिकैत, अखिलेश का धन्यवाद, लेकिन टिकैत परिवार नहीं लड़ेगा चुनाव

Fri, 17 Dec 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Tikait said, thanks to Akhilesh, but Tikait family will not contest elections
Rakesh Tikait said, thanks to Akhilesh, but Tikait family will not contest elections - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि परिवार चुनाव नहीं लड़ेगा। अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ाने की बात कहकर किसानों की चिंता की है, इसलिए उनका धन्यवाद है।
विज्ञापन

भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि किसानों की लड़ाई अराजनीतिक रहकर ही लड़ी जाएगी। स्वर्गीय पिता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की परंपर को हमेशा आगे बढ़ाया जाएगा। टिकैत परिवार चुनाव नहीं लड़ेगा। सपा अध्यक्ष ने जो बात कही है, उसमें भी किसानों का हित और किसानों के प्रति चिंता और समर्थन झलकता है। ऐसे में उनका धन्यवाद दिया जाना चाहिए। राजनीतिक दलों ने भी आंदोलन में सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक उद्देश्यों के साथ फोटो का पोस्टरों पर प्रयोग गलत है।
विज्ञापन

राकेश पहुंचे तो भावुक हो गया टिकैत परिवार
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत बुधवार रात करीब एक बजे सिसौली स्थित आवास पर पहुंचे। बहन ओमबीरी ने तिलक कर भाई का अभिनंदन किया। इस दौरान टिकैत परिवार के सभी सदस्य भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की समाधि पर चढ़ाए फूल
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत देर रात करीब एक बजे किसान भवन स्थित अपने पिता दिवंगत भाकियू अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के समाधिस्थल पर पहुंचे। पिता को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत की।
सुबह चार बजे पहुंचे मुजफ्फरनगर
चौधरी राकेश टिकैत सुबह चार बजे सरकुलर रोड स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उनकी पत्नी सुनीता, बेटे चरण सिंह और परिवार के सदस्यों ने स्वागत किया। गली को फूलों से सजाया गया था।
किसानों के नाम के जलाए दीए
सरकुलर रोड स्थित आवास पर किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के नाम के दीए भी जलाए गए। चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि इन किसानों की बदौलत ही जीत मिली है।
दिनभर आवास पर रही आवाजाही
भाकियू प्रवक्ता के आवास पर दिनभर लोगों की आवाजाही रही। आसपास के जिलों से भी लोग मिलने के लिए पहुंचे। चौधरी रमेश मलिक, सपा नेता राजीव बालियान, राजू पीनना समेत अन्य लोग पहुंचे। दोपहर के समय टिकैत बागपत के लिए रवाना हो गए।

आज सिसौली में भाकियू की मासिक पंचायत
सिसौली में 17 दिसंबर को भाकियू की मासिक पंचायत होगी। भाकियू नेता गौरव टिकैत ने बताया कि पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed