फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rakesh Tikait said in BKU Sisauli Panchayat that we are ready to sacrifice in movement

BKU पंचायत का पूरा अपडेट: टिकैत बोले- आंदोलन में देनी पड़ेगी कुर्बानी, हम छाती पर गोली खाने से नहीं हटेंग पीछे

Sat, 17 Feb 2024 07:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 17 Feb 2024 07:04 PM IST
सार

BKU Panchayat Update : मुजफ्फरनगर के सिसौली में शनिवार को हुई भाकियू की पंचायत में चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि टिकैत परिवार के किसी सदस्य को आंदोलन में कुर्बानी देनी पड़ेगी। पहले 2008, फिर 2021 और वर्तमान में भी ऐसे ही हालात हैं। हम छाती पर गोली खाने से पीछ नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
Rakesh Tikait said in BKU Sisauli Panchayat that we are ready to sacrifice in movement
पंचायत में मंच से बोलते राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान आंदोलन के समर्थन में आहूत भाकियू की पंचायत में 21 फरवरी को यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड़ और दिल्ली के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का एलान किया गया। इसके अलावा 26 और 27 फरवरी को किसान हरिद्वार से गाजीपुर तक अपने-अपने क्षेत्र में हाईवे पर दिल्ली की ओर ट्रैक्टर खड़े कर विरोध जताएंगे। हाईवे वनवे कराकर वाहनों का आवागमन भी जारी रहेगा। 

विज्ञापन


किसान भवन पर भाकियू की मासिक पंचायत में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड़ और दिल्ली के पदाधिकारी शामिल हुए। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े करने का प्रस्ताव पंचायत के बाद संयुक्त किसान मोर्चा को भेजा जाएगा। मोर्चा की सहमति से अंतिम फैसला होगा। सरकार के पास अभी भी समय है। हम सरकार से टकराव नहीं चाहते। किसानों से एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा कि हम पंजाब और हरियाणा के साथ हैं, लेकिन उन्होंने थोड़ी जल्दी कर दी है। दिल्ली को एक साथ घेरना था।

विज्ञापन

भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि पूंजीपतियों के गैंग ने भाजपा पर कब्जा कर लिया है। संयुक्त को तोड़ने का काम सरकार ने किया। पंजाब में तीन मोर्चे बना दिए गए। लेकिन सब किसान एक हैं। किसान विरोधी टीवी चैनल और डिबेट देखना बंद कर दो।

जिसकी जहां मर्जी वहीं दे वोट : टिकैत
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों की जहां मर्जी है, वहीं वोट दें। हम किसी को नहीं रोकेंगे। राजनीति से हमारा कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन

अटल-आडवाणी मान लेते बात : टिकैत
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी या भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी होते तो किसानों की बात मान लेतें। वो गांव से चुनकर दिल्ली गए थे। यह सरकार किसानों की बात नहीं मानेगी।

यह भी पढ़ें: टाइम बम से खलबली: स्लीपर सेल मॉड्यूल या चुनाव में दंगों की तैयारी? IB को इन सवालों के जवाबों की तलाश

टिकैत परिवार को देनी पड़ेगी कुर्बानी
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि टिकैत परिवार के किसी सदस्य को आंदोलन में कुर्बानी देनी पड़ेगी। पहले 2008, फिर 2021 और वर्तमान में भी ऐसे ही हालात हैं। हम छाती पर गोली खाने से पीछ नहीं हटेंगे।

यह भी पढ़ें: BKU की पंचायत में बड़ा निर्णय: 'आंदोलन में टिकैत परिवार के एक सदस्य को खानी होगी गोली, हम पीछे नहीं हटेंगे'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed