फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rakesh Tikait episode: Khaps of UP and Haryana wore turbans, SP and RLD stalwarts seen on one stage

राकेश टिकैत प्रकरण: यूपी और हरियाणा की खापों ने पहनाई पगड़ी, एक मंच पर दिखे सपा और रालोद के दिग्गज

Sun, 04 May 2025 03:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम मदन बालियान, मुजफ्फरनगर
मदन बालियान, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 04 May 2025 03:38 PM IST
सार

जनआक्रोश यात्रा में शुक्रवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की पगड़ी गिर गई थी। इसके विरोध में भाकियू ने बड़ी पंचायत का आयोजन किया। इसमें भाजपा की घेराबंदी की गई। 

विज्ञापन
Rakesh Tikait episode: Khaps of UP and Haryana wore turbans, SP and RLD stalwarts seen on one stage
राकेश टिकैत को पगड़ी पहनाते विभिन्न दलों-संगठनों के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम पर बयानबाजी से शुरू हुआ मुद्दा अपमान और पंचायत तक पहुंचा। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के सम्मान के लिए पश्चिम यूपी और हरियाणा की खाप पंचायतें अपनी-अपनी पगड़ी लेकर पहुंच गईं। किसान-मजदूर जुटे तो नेताओं ने भी सियासी नब्ज पकड़ने की कोशिश की। सपा के दिग्गजों ने भाजपा की घेराबंदी की। रालोद के विधायक ने किसानों के समर्थन में हुंकार भरी। करीब दो साल बाद सपा और रालोद नेता मंच साझा करते हुए भी नजर आए।
विज्ञापन

 

Rakesh Tikait episode: Khaps of UP and Haryana wore turbans, SP and RLD stalwarts seen on one stage
सांसद हरेंद्र मलिक, सांसद इकरा हसन और रालोद नेता योगराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला
किसान मुद्दों पर भाकियू सरकार के खिलाफ मुखर रही है। जन आक्रोश यात्रा में भाकियू प्रवक्ता के अपमान के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर समर्थन में पोस्ट की। शनिवार को पंचायत में सांसद हरेंद्र मलिक, सांसद इकरा हसन, राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, सरधना विधायक अतुल प्रधान, पहलवान शोकेंद्र तोमर, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी समेत पश्चिम यूपी के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी समर्थन देने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rakesh Tikait episode: Khaps of UP and Haryana wore turbans, SP and RLD stalwarts seen on one stage
खतौली से रालोद विधायक मदन भइया, रालोद विधायक राजपाल बालियान और सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान। - फोटो : अमर उजाला
पंचायत में भीड़ जुटी तो मंच से सपा नेताओं ने सरकार पर निशाने साधे और पुलिस-प्रशासन को भी खरी-खोटी सुनाई। कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। भाजपा सरकार की घेराबंदी की गई। यहां तक की पैदल मार्च में भी अतुल प्रधान भाकियू अध्यक्ष के साथ टाउनहॉल तक पहुंचे।
 
विज्ञापन

Rakesh Tikait episode: Khaps of UP and Haryana wore turbans, SP and RLD stalwarts seen on one stage
पंचायत में पंजाब से आए किसान। - फोटो : अमर उजाला
भाकियू प्रवक्ता के प्रकरण में दिलचस्प बात यह रही कि गठबंधन, राजनीतिक दल और अन्य मतभेद भुलाकर सपा और रालोद नेता फिर एक मंच पर नजर आए।

Rakesh Tikait episode: Khaps of UP and Haryana wore turbans, SP and RLD stalwarts seen on one stage
खादर क्षेत्र से आए किसान। - फोटो : अमर उजाला
रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व प्रमुख विनोद मलिक ने किसान-मजदूर सम्मान पंचायत का मंच साझा किया। झबरेड़ा से कांग्रेस के विधायक वीरेंद्र कुमार भी पहुंचे।

यह भी पढ़ें...
Muzaffarnagar Panchayat: मंच से गरजे चौधरी नरेश टिकैत-हम विरोधी हो सकते हैं, गद्दारी का दाग बर्दाश्त नहीं!    
 

Rakesh Tikait episode: Khaps of UP and Haryana wore turbans, SP and RLD stalwarts seen on one stage
पंचायत में आतीं महिला कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान के साथ विभिन्न खापों के चौधरी पहुंचे और टिकैत को अपनी-अपनी खाप की पगड़ी पहनाई। इनमें राठी खाप से कृष्ण देव राठी, अहलावत खाप से गजेंद्र सिंह अहलावत, दांगी खाप से ओमपाल सिंह समेत अन्य खाप चौधरी पहुंचे।

Rakesh Tikait episode: Khaps of UP and Haryana wore turbans, SP and RLD stalwarts seen on one stage
पंचायत के दौरान खाना खाते किसान। - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सपा के साथ गठबंधन से अलग होने के बाद रालोद नेताओं का यह पहला बड़ा मौका था, जब मंच साझा किया गया। टिकैत के अपमान के मुद्दे पर गठबंधन से अलग जनप्रतिनिधि मंच साझा करते नजर आए।

Rakesh Tikait episode: Khaps of UP and Haryana wore turbans, SP and RLD stalwarts seen on one stage
पंचायत में मौजूद किसान। - फोटो : अमर उजाला
जन आक्रोश यात्रा में पहुंचे थे अग्रवाल, साध ली चुप्पी
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल भी शुक्रवार को जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए थे, लेकिन इस पूरे प्रकरण के बाद राज्यमंत्री ने चुप्पी साध ली। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि उनके टाउनहॉल से लौट जाने के बाद यह मामला हुआ है।
 

Rakesh Tikait episode: Khaps of UP and Haryana wore turbans, SP and RLD stalwarts seen on one stage
सांसद हरेंद्र मलिक, राकेश टिकैत और नरेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
किसान और सामाजिक संगठनों के समर्थन की ताकत
किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत के अपमान प्रकरण में जिलेभर के अन्य किसान संगठनों ने भी पंचायत में पहुंचकर समर्थन दिया। भाकियू सेना, भाकियू संघर्ष मोर्चा, भाकियू उत्थान, भाकियू अजगर भी समर्थन देने पहुंचे। किसान संगठनों के समर्थन की ताकत से भाकियू ने खूब हुंकार भरी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed