फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rakesh Tikait case: Person who pulled turban is in custody, case filed against unknown

राकेश टिकैत प्रकरण: पगड़ी गिराने वाला शख्स हिरासत में, भाकियू जिलाध्यक्ष की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

Sat, 03 May 2025 01:01 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 03 May 2025 01:01 PM IST
सार

राकेश टिकैत प्रकरण में सिसौली में पंचायत जारी है, विभिन्न जिलों से ट्रैक्टर टॉलियां लेकर कार्यकर्ता पहुंचे हैं। वहीं पगड़ी गिराने वाला शख्स हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। उधर मुजफ्फरनगर के भाकियू जिलाध्यक्ष की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज  किया गया है।

विज्ञापन
Rakesh Tikait case: Person who pulled turban is in custody, case filed against unknown
आरोपी हिरासत में , जीआईसी में भाकियू की पंचायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुजफ्फरनगर में जन आक्रोश रैली कार्यक्रम में किसान नेता राकेश टिकैत की पगड़ी गिराने के मामले में पंचायत का आयोजन किया गया है। विभिन्न जिलों से भाकियू पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस पंचायत में शामिल होने में पहुंचे हैं।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत किसानों के काफिले के साथ किसान मजदूर पंचायत के निकले। उनके साथ गाड़ियों और ट्रैक्टरों का काफिला भी पहंचा। इससे पहले सुबह किसान भवन पर उन्होंने किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए। जीआईसी में पंचायत जारी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत को लेकर मुजफ्फरनगर में पंचायत शुरू, वक्ता बोले- सब बुलाए गए थे तो टिकैत का विरोध क्यों   
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को टाउन हॉल पर जन आक्रोश रैली का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत भी पहुंचे थे, जहां पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उनके साथ नारेबाजी हूटिंग और धक्कामुक्की कर दी, इस दौरान राकेश टिकैत की पगड़ी भी गिरा दी गई। इसे लेकर भाकियू में रोष है। इसके विरोध में आज भाकियू की विशाल पंचायत आयोजित की गई है। विभिन्न जिलों से भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस पंचायत में शामिल होने में पहुंचे हैं।

टिकैत के साथ अभद्रता पर भाकियू जिलाध्यक्ष ने दी तहरीर
मुजफ्फरनगर में जन आक्रोश यात्रा के दौरान भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर किसानों के बीच नाराजगी है। भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

सीसीटीवी और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि टिकैत को घेरने, झंडा मारने की कोशिश करने और हूटिंग करने में कौन-कौन शामिल थे। फिलहाल पुलिस ने जिलाध्यक्ष की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed