{"_id":"6242023d1ac4146a16631be8","slug":"rajpal-among-the-old-leaders-of-rld-the-leadership-expressed-confidence-muzaffarnagar-news-mrt5822408133","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद के पुराने नेताओं में राजपाल, नेतृत्व ने जताया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद के पुराने नेताओं में राजपाल, नेतृत्व ने जताया भरोसा
विज्ञापन
राजपाल बालियान, रालोद विधायक
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। रालोद के इस बार आठ विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। बुढ़ाना से विधायक बने राजपाल बालियान पुराने कार्यकर्ता हैं ओर तीसरी बार विधानसभा पहुंचे हैं। साथी विधायकों और नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।
बुढ़ाना से विधायक राजपाल बालियान पार्टी के सबसे अनुभवी विधायक हैं। खतौली सीट से पहला चुनाव 1996 में भारतीय किसान कामगार पार्टी से लड़ा और विधायक बनें। इसके बाद खतौली से 2002 में उन्हें विधायक चुना गया, लेकिन 2007 में वह हार गए। नए परिसीमन के बाद 2012 में बुढ़ाना सीट से चुनाव लड़ा और हार का सामना करना पड़ा। 2017 में वह चुनाव नहीं लड़े। इस बार फिर उन्हें टिकट मिला और वह तीसरी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे। संगठन में उनके पास राष्ट्रीय सचिव का पद है। इसके अलावा पुरकाजी सुरक्षित सीट से जीते अनिल कुमार भी तीसरी बार विधायक बने हैं।
यह भी चुने गए हैं रालोद से विधायक
पुरकाजी सुरक्षित सीट से रालोद विधायक अनिल कुमार, शामली से विधायक प्रसन्न चौधरी और रालोद के मीरापुर से विधायक चंदन चौहान भी चयन प्रक्रिया में शमिल हुए।
विज्ञापन
भरोसे पर खरा उतरूंगा : राजपाल
रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि नेतृत्व और पार्टी विधायकों ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरे उतरेंगे। सदन के बाहर और भीतर आमजन की आवाज को उठाया जाएगा।