{"_id":"5e1779ac8ebc3e87ee3bc4d4","slug":"rajiv-murder-case-revealed-two-arrested-khatauli-news-mrt4629869180","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव की छोटे भाई व उसके साले ने की थी गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव की छोटे भाई व उसके साले ने की थी गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
राजीव हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार
रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव कितास निवासी राजीव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक राजीव के अपने छोटे भाई की पत्नी से अनैतिक संबंध थे। छोटे भाई ने ही अपने साले के साथ मिलकर राजीव की हत्या कर दी। हत्यारोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया है।
रतनपुरी के थाना प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने पत्रकारों को हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि तीन जनवरी की रात गांव कितास निवासी राजीव पुत्र रामवीर सिंह की कमर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अगले दिन सुबह राजीव का शव गोयला मार्ग पर गांव से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर पड़ा मिला था। इस संबंध में मृतक राजीव के छोटे भाई अनुज ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में सर्विलांस की मदद से पुलिस ने मृतक राजीव के फोन की सीडीआर के आधार पर उनके छोटे भाई अनुज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में अनुज ने बताया कि उसके बड़े भाई राजीव के उसकी पत्नी के साथ अनैतिक संबंध थे। इसी कारण अपने भाई राजीव को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। इसके लिए उसने अपने साले कल्लू उर्फ छोटू पुत्र कृष्णपाल, निवासी गांव रोहटा, जिला मेरठ का सहयोग लिया। पुलिस पूछताछ में अनुज ने स्वीकार किया कि तीन जनवरी की रात करीब 9.30 बजे राजीव गोयला से कितास वापस आ रहा था, तभी उसने राजीव को रास्ते में ही पकड़ लिया। उसके साले कल्लू उर्फ छोटू ने तमंचे से राजीव की पीठ में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हत्या में प्रयुक्त तमंचे को उन्होंने वहीं खेतों में फेंक दिया। वारदात के बाद वह अपने घर चला आया, जबकि उसका साला कल्लू अपने गांव रोहटा चला गया था। हत्याकांड का खुलासा करते हुए प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने इस हत्याकांड के दोनों आरोपियों अनुज के अलावा कल्लू उर्फ छोटू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्याभियुक्त कल्लू की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और एक खोखा कारतूस भी घटनास्थल के पास स्थित खेत से बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों हत्यारोपियों को जेल भेजा दिया है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी कल्लू उर्फ छोटू निवासी रोहटा अपराधी किस्म का है। इससे पहले भी वह हत्या के मामले में रोहटा थाने से जेल जा चुका है।