फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rajasthan's missing woman found with Deoband's person

देवबंद के व्यक्ति के साथ मिली राजस्थान से लापता महिला

Thu, 05 Mar 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan's missing woman found with Deoband's person
देवबंद (सहारनपुर)। राजस्थान से लापता हुई महिला को पुलिस ने सर्विलांस की मद्द से बरामद किया। महिला देवबंद के एक व्यक्ति के साथ पिरान कलियर में मिली।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला दुद्धा निवासी एक व्यक्ति राजस्थान में ठेके पर काम करता है। इस दौरान उसकी एक महिला से मुलाकात हुई। महिला का पति सऊदी अरब में नौकरी करता है। इस दौरान उनके बीच मुलाकातें बढ़ने लगीं। इसकेचलते पांच दिन पूर्व उक्त महिला घर से लापता हो गई। इस मामले में उसके परिजनों ने पुुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी। राजस्थान पुलिस को सर्विलांस की मद्द से महिला की लोकेशन देवबंद की मिली। पुलिस देवबंद पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ उसकी तलाश की तो दोबारा उसकी लोकेशन उत्तराखंड के पिरान कलियर शरीफ में मिली।

राजस्थान पुलिस देवबंद पुलिस के साथ कलियर पहुंची और दोनों को दरगाह के समीप से बरामद किया। बाद में पुलिस उसे लेकर देवबंद की रेलवे रोड पुुलिस चौकी में पहुंची। वहां महिला ने पुलिस को बताया उसके कुछ जेवरात उक्त व्यक्ति ने नगर में ही किसी को बेच दिए। पूछताछ के बाद उसके जेवर बरामद किए। महिला ने बताया कि उसे कलियर में साबिर पाक की दरगाह की जियारत करनी थी, इसके चलते वह अपनी मर्जी से उक्त व्यक्ति के पास आई । पुलिस के मुताबिक महिला और बरामद आभूषणों को राजस्थान पुलिस के साथ आए महिला के परिजनों के सुपूर्द किया। उन्होंने कार्रवाई करने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed