फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Raised awareness about education by taking out a rally

Muzaffarnagar News: रैली निकालकर शिक्षा के प्रति किया जागरूक

Mon, 19 Feb 2024 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Raised awareness about education by taking out a rally
शाहपुर। कस्बे की शिक्षण संस्था केपीएस ए स्मार्ट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। क्षेत्रवासियों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन


शिक्षा जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी डॉ. गौरव सैनी व कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज प्रशांत गिरी ने संयुक्त रूप से किया। समाजसेवी राकिब चौधरी व शाद सैफी ने कहा कि कस्बे व क्षेत्र के सभी समाजसेवी व गणमान्य लोगों को शिक्षा जागरूकता अभियान से जुड़ना चाहिए। यह अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग का है। समाज के लोग अभियान से जुड़कर शिक्षा से वंचित बच्चों व अभिभावकों को प्रेरित करें। विद्यालय के प्रबंधक हसीन सैफी ने बताया कि शिक्षा के बिना मानव का जीवन बेकार है। अभियान के अंतर्गत वंचित, अनाथ व गरीब बच्चों को शिक्षित करने के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं। इस मौके पर डॉ. अब्बास अली, प्रधानाचार्य बिलाल अहमद, गुलिस्ता, साक्षी, खुशनुमा, शिखा मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed