खतौली। बारिश होने से गेहूं की फसल की बुआई लेट हो गई है। जिसको लेकर किसान चिंतित दिखाई दे रहा है। बारिश से गन्ने की छिलाई भी बंद हो गई है और कोल्हू बंद हो गए हैं।
बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे से बारिश पड़नी शुरू हो गई थी। पूरी रात बारिश पड़ती रही। शुक्रवार को भी दिन में रुक रुककर बारिश होती रही। बारिश और सर्द हवा चलने से मौसम में ठंडा हो गया। बारिश की वजह से बाजार भी सुनसान रहे। किसानों ने गेहूं की बुआई के लिए गन्नों की छिलाई करके अपने खेत खाली किए थे। कुछ किसानों ने गेहूं बुआई के लिए खेतों की जुताई भी करवा दी थी। बारिश की वजह से उन खेतों में पानी भर गया है। जिस कारण गेहूं की बुआई अब लेट हो जाएगी। गेहूं की बुआई लेट होने की वजह से किसानों चिंतित हो गए हैं। बारिश से सब्जी की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। किसान संदीप, राजू, प्रदीप, सीताराम, कालूराम, इदरीश, महिपाल, ललित, महकार सिंह, सुलेमान, कलवा आदि किसानों का कहना है कि गेहूं की बुआई के लिए जुताई कराकर खेत तैयार कराया था। शुक्रवार को गेहूं की बुआई करनी थी। बारिश पड़ने से खेतों में पानी भर गया है। जिससे गेहूं की बुआई लेट जाएगी।