{"_id":"5777fcbf4f1c1b615679c815","slug":"rain-fell-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में मकान गिरा, दंपति और दो बच्चे दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में मकान गिरा, दंपति और दो बच्चे दबे
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
बारिश में गिरे मकान का मलबा।
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात हुई बरसात के दौरान शाहपुर में ईदगाह के पास एक मकान गिर गया। जिसके मलबे में एक दंपति और उनके दो बच्चे दब गए। मकान के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मलबे में दबे परिवार को निकाला, जबकि घर का पूरा सामान नष्ट हो गया। एसडीएम बुढ़ाना ने निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को शासन से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
इस्लामाबाद मोहल्ला निवासी साजिद कुरैशी फल बेचने का काम करता है। शुक्रवार रात वह पत्नी गुलिस्तां और बेटी सोफिया (4) और बेटे मिस्बाह (3) के साथ घर में सोया हुआ था। लगभग दो बजे आई तेज बारिश के दौरान उसका मकान भरभरा कर गिर गया और चारों लोग मलबे में दब गए। आसपास रहने वाले लोगों ने मलबे को हटाकरपरिवार को निकाला।
साजिद बच्चों को बचाने के लिए उनके ऊपर लेट गया, जिससे उसको चोट भी लगी। घर में रखे फ्रिज, अलमारी, सोफा, बेड़, कूलर आदि सामान नष्ट हो गए। सूचना पर एसडीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को शासन की ओर से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। घायल साजिद को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।