फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Railways opened the entry of general public from the main gate

रेलवे ने मुख्य द्वार से आम जनता की एंट्री खोली

Mon, 21 Feb 2022 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Railways opened the entry of general public from the main gate
मुजफ्फरनगर के नव नर्मित रेलवे स्टशन पर टिकट घर पर खडे यात्री। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। राजस्थान की किशनगढ रेलवे स्टेशन की तर्ज पर बना यहां का रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। रेलवे ने टिकट खिड़की चालू कर दी है। मुख्य द्वार से आम जनता का प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया है। यह रेलवे स्टेशन तीन साल में बनकर तैयार हुआ है। इसका लोकार्पण दस मार्च के बाद होगा।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद संजीव बालियान के प्रयास से तीन हजार स्क्वायर मीटर में बनकर तैयार हुआ रेलवे स्टेशन भव्य रूप में सामने आ रहा है। रेलवे स्टेशन का अधिकतम कार्य पूरा हो चुका है। फिनिशिंग का जो कार्य चल रहा है, उसके आगामी 20 दिन में पूरा होने की संभावना है। रेलवे ने निर्माण कार्य पूरा होने पर मुख्य द्वार से प्रवेश प्रारंभ कर दिया है। आम जनता अब इसी मुख्य द्वार से यात्रा के लिए पहुंच रही है। यही नहीं रेलवे ने टिकट खिड़की भी नये स्टेशन के परिसर में प्रारंभ कर दी है। आरक्षण भी अब यहीं की खिड़कियों से होने लगा है। जो हिस्सा बनकर तैयार हो गया है रेलवे उसमें अपने कार्यालयों को शिफ्ट करना शुरू कर रखा है। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता 20 दिन बाद दस मार्च को हट जाएगी, जिसके बाद इस रेलवे स्टेशन का लोकार्पण होगा।
विज्ञापन

दस करोड़ की लागत से बना स्टेशन
रेलवे स्टेशन को बनाने में सरकार के दस करोड़ खर्च हुए है। स्टेशन का लुक यहां आम आदमी को भा रहा है।
टिकट खिड़की शिफ्ट कर दी है
स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी का कहना है कि मुख्य द्वार और खिड़कियों का काम पूरा हो गया है, इसलिए हमने अपने दफ्तर ट्रांसफर कर दिए हैं। यह प्रक्रिया लगातार चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण में लगे तीन साल
रेलवे स्टेशन का शिलान्यास केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने 24 फरवरी 2019 को किया था। स्टेशन के निर्माण में प्रारंभ में कुछ दिक्कते आई, एक साल से लगातार निर्माण कार्य चल रहा था। लगभग तीन वर्ष निर्माण कार्य में लगे हैं।

आचार संहिता हटने के बाद लोकार्पण
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान का कहना है कि रेलवे स्टेशन का अधिकतम कार्य पूर्ण हो चुका है। जो थोड़ा बहुत कार्य बाकी है, यह अगले 20 दिन में पूरा हो जाएगा। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद इसका लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed