{"_id":"61044c538ebc3e789d23ed1b","slug":"railway-station-is-being-built-on-the-lines-of-kishangarh-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt5497625173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में किशनगढ़ की तर्ज पर बन रहा है रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में किशनगढ़ की तर्ज पर बन रहा है रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
किशनगढ़ स्थित रेलवे स्टेशन
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर में किशनगढ़ की तर्ज पर बन रहा है रेलवे स्टेशन
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन पर नए भवन का निर्माण नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। भवन का निर्माण राजस्थान के किशनगढ़ रेलवे स्टेशन की तर्ज पर किया जा रहा है। भवन को भव्य रूप दिया जा रहा है। जिसमें टिकट घर, मीटिंग हॉल, वेटिंग हॉल, वीआईपी रूम व रिजर्वेशन ऑफिस आदि मॉडर्न तरीके के होंगे। नॉर्दर्न रेलवे में वाराणसी, लखनऊ, हरिद्वार जैसे कुछ चुनिंदा स्टेशनों पर ही इस तरह की आधुनिक इमारतें हैं।
वर्ष 2019 के दिसंबर माह में केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के प्रयास से मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर नए भवन के लिए दस करोड़ रुपये का बजट पास हुआ था। तभी यहां पर नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। स्टेशन के नया भवन किशनगढ़ रेलवे स्टेशन जैसा बनाया जा रहा है। बीचों बीच एक बड़े आकार का डोम (गुंबद) बन रहा है, जो यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। डोम महल जैसा भव्य होगा। इसके अतिरिक्त नए भवन में टिकट घर, मीटिंग हॉल, वेटिंग हॉल, वीआईपी रूम, कॉमर्शियल रूम, आरपीएफ-जीआरपी कैंपस व रेस्ट हाउस बनेगा। जिसमें वेटिंग हॉल, वीआईपी रूम, रिजर्वेशन ऑफिस वातानुकूलित होंगे। इसके अलावा स्टेशन पर प्लेट फॉर्म नंबर एक, सेल्टर, फुट ओवर ब्रिज का निर्माण भी किया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर नए भवन का निर्माण कार्य मार्च 2021 तक पूरा होना था। मगर कोरोना संक्रमण काल के कारण भवन का निर्माण कार्य समय से पूरा नहीं हो सका। नवंबर 2021 तक भवन का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
पूरे नॉर्दर्न रेलवे में चुनिंदा स्टेशनों पर ही इस तरह के भवन है। नया भवन आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ भव्यता पूर्ण होगा, जो देखने में आकर्षित होगा। नवंबर माह तक भवन का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। - मनीष धवन, साईट इंजीनियर
विज्ञापन
- नए भवन का निर्माण किशनगढ़ रेलवे स्टेशन की तर्ज पर किया जा रहा है। भवन में यात्रियों को तमाम सुविधाएं मिलेगी। - विपिन कुमार त्यागी, स्टेशन अधीक्षक