फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Railway freight corridor demands farmers

रेलवे फ्रंट कोरिडोर ने मांगी किसानों की मांग

Thu, 21 Nov 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Railway freight corridor demands farmers
रेलवे फ्रेट कॉरिडोर ने मांगी किसानों की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसानों को अनुदान की राशि पांच लाख रुपये देने की मांग को लेकर भाकियू ने रेलवे स्टेशन का घेराव करने की चेतावनी दी थी। रेलवे फ्रेट कॉरिडोर ने भाकियू के साथ हुई बैठक में किसानों की मांग मान ली है। रेलवे पर चेतावनी का असर साफ दिखाई दिया।

पिछले दिनों खतौली में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में भाकियू के मंडल महासचिव राजू अहलावत ने 25 नवंबर को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन का घेराव करने की चेतावनी दी थी। सभी किसानों को रेलवे फ्रेट कॉरिडोर परियोजना में अनुदान की राशि पांच लाख देने की मांग की गई थी। रेलवे फ्रंट कॉरिडोर ने निर्णय लिया था कि अनुदान की राशि केवल एक ही खातेदार को दी जाएगी। एक खाते में कई किसानों के नाम सामूहिक दर्ज हैं और सभी की जमीन का अधिग्रहण किया गया है। पूर्व में भी सभी खातेदारों को अनुदान की राशि का वितरण किया जा रहा था। हालांकि एक आदेश के तहत रेलवे द्वारा किसानों का हक मारने का प्रयास किया गया। भारतीय किसान यूनियन ने इस आदेश के विरोध में आसपास के सभी जनपदों में रेलवे फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवा दिया था। इसी को लेकर बुधवार को पीडब्लूडी डाक बंगले पर एडीएम प्रशासन अमित कुमार, रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के अपर प्रोजेक्ट मैनेजर मदनलाल, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, मंडल महासचिव राजू अहलावत, धर्मेंद्र मलिक के अलावा जटनंगला, बधाई खुर्द, ट्बीटा, भैंसी, होशियारपुर, नरा जड़ौदा आदि गांव के किसानों के साथ बैठक हुई। रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के अधिकारियों ने लिखित आदेश कर सभी किसानों को अनुदान देने का फैसला लिया है, जिससे एक खाते में दर्ज सभी किसानों को इसका लाभ दिया जाएगा। अधिकारियों के साथ हुई इस बैठक में 25 नवंबर को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के घेराव का कार्यक्रम मांग माने जाने के बाद स्थगित कर दिया गया। किसानों ने आर्बिट्रेशन के मामले जल्द से जल्द तय किए जाने की भी मांग की, जिस पर जिला प्रशासन ने एक सप्ताह के अंदर आर्बिट्रेशन तय किए जाने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed