फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rahul detention angry

राहुल को हिरासत में लेने पर कांग्रेसी भड़के     

Fri, 04 Nov 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 04 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rahul detention angry
केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिल्ली में हिरासत में लेने से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार को अलोकतांत्रिक और तानाशाह करार दिया। युवा कार्यकर्ताओं ने अहिल्याबाई चौक पर केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस का पुतला फूंका।    
विज्ञापन


 कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नानू मियां और नगराध्यक्ष सतीश गर्ग के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह तानाशाही पर उतर आई है। राहुल गांधी को हिरासत में लेने से गुस्साए कार्यकर्ता केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। उनका कहना है कि पूर्व सैनिक के पीड़ित परिवार से मिलने से रोकना कहां का लोकतंत्र है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार सत्ता की ताकत में मदहोश हो गई है। लाठी के दम पर विपक्ष की आवाज को चुप करना चाहती है। राष्ट्रपति के नाम डीएम को एक ज्ञापन भी दिया गया। पूर्व मंत्री दीपक कुमार, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बिलकिस चौधरी, राजकुमार कश्यप, जगदीश अरोरा, रविंद्र बालियान, सतीश सहरावत, मुकेश शर्मा, आनंद अग्रवाल, करण सिंह, संदीप अग्रवाल, कस्तूर सिंह स्नेही, सत्यपाल सिंह, विनोद, कपिल, सतीश सहरावत, हरीश भूषण, हरेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन


अहिल्याबाई चौक पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस का पुतला फूंका। लोकसभा अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को समाप्त करना चाहती है। किसानों और जवानों की आवाज उठाने वाले राहुल गांधी को गिरफ्तार करना केंद्र की बौखलाहट है। काजी सुल्तान, सासिम, शोबी, आरिफ, शाकिर, दानिश, तनवीर, सलीम, बिलाल, अदनान, गौरव, अंकित, अतीक, समीर, कादर, जुनैद अब्बास, सौरभ, बिलाल, शैराज त्यागी आदि मौजूद रहे।       


जगजीवन राम समिति भी सामने आई      
मुजफ्फरनगर। बाबू जगजीवन राम समाज सेवा समिति ने भी राहुल गांधी को हिरासत में लेने की निंदा की है। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में इसे केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति बताया। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि केंद्र को लोकतंत्र की मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। लाठी के दम पर आवाज को दबाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed